Surajpur Double Murder: रजनी बेलटिकरी के शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षिका थी. करीब 3 साल पहले पति से तलाक के बाद वह अपने इकलौते बेटे के साथ किराए के मकान में रह रही थी. मां और बेटे दोनों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया.
Amarjeet Bhagat Controversial Statement: पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. उनका एक और बयान चर्चा का विषय बना हुआ है जो उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने पर दिया है. अमरजीत भगत का बयान दिया कि कब किसे कहां जनता घेर दे, इसलिए सभी लोग अपने दौरे रद्द कर रहे हैं.
Hanu Nayak Arrest: चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर ममता साहू और परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल ने भी आरोपी पर महिला से मारपीट, गाली-गलौज और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए थे.
Dongargarh Navratri Traffic Advisory: दुर्ग, बालोद और धमतरी से आने वाले भारी वाहन गुंडरदेही, अर्जुन्दा, सुरगी और हल्दी मार्ग से राजनांदगांव बायपास पहुंचेंगे. बालोद से आने वाले वाहन मोहारा बायपास का इस्तेमाल करेंगे. खैरागढ़ के भारी वाहनों को गठुला मार्ग से निकाला जाएगा.
Rajnandgaon Rape Case: पुलिस विभाग से मिली ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, आरोपी रौनक सूरत से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंचा. वहां उसने एक किसी प्राइवेट होटल में कमरा बुक किया और साजिश के तहत पीड़िता को मिलने के बहाने उस होटल में बुलाया. पीड़िता के वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
CG News: छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों को 240 ई-बसों की सौगात मिलने वाली है. इन बसों के संचालन के लिए डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड कंपनी के साथ कंसेशन एग्रीमेंट करेंगे.
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह से मुलाकात की. सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी.
Bastar Dussehra: विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की शुरुआत चुकी है. 12 से भी अधिक अद्भुत रस्मों को भी इस दशहरा पर्व के दौरान धूमधाम से निभाया जा रहा है. 24 घंटे पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जा रही है. लगभग 400 जवानों को तैनात किया जा रहा है.
बिलासपुर में बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों को रिहा कर दिया गया है. साथ ही 2 लोगों को वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी की जा रही है.
CG News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार किया. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली दरबार में तो भीगी बिल्ली बनकर रहना पड़ता है, इसलिए X पर ही कुछ-कुछ लिखकर अपनी भड़ास निकाल लेते हैं