Dhamtari: धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम दमकाडीह में सिंचाई विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर किसानों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है. नहर की समय पर मरम्मत और रखरखाव नहीं होने के कारण माइनर नहर बीच से टूट गई, जिससे आसपास के लगभग 80 से 100 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है.
CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में CBI के बाद अब ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है.
Raipur: रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात लूट की वारदात सामने आई है. एक्सप्रेस-वे पर दो बदमाशों ने एक MBA छात्र पर डंडे से हमला कर उसके साथ लूटपाट की. आरोपियों ने छात्र से करीब ₹80 हजार कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए.
CG Weather Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. सुबह से कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और दिन बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.
CG News: ईओडब्ल्यू के मुताबिक यह मामला वर्ष 2005-06 और 2006-07 का है. उस समय संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, रायपुर को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) और रिप्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ (RCH) योजना के तहत राशि मिली थी.
CG News: सीएम ने कहा कि सदगुरु मधुसूदन साईं का जन्म छत्तीसगढ़ की पावन धरती बिलासपुर में हुआ. हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि हमारे राज्य की इस पवित्र भूमि ने ऐसे आध्यात्मिक महापुरुष को जन्म दिया, जिनका जीवन आज संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा बन चुका है.
CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
CG Politics: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तीन दिनों से लगातार प्रदर्शन चल रहा है.कांग्रेस मुख्यालय का घेराव को लेकर शुरु हुआ विवाद कांग्रेसियों पर एफआईआर और बाद में थाने में दो दिनों के प्रदर्शन तक पहुंचा. दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेसियों की तुलना कश्मीर के पत्थरबाजों से कर दी.
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि आने वाले शीतकालीन सत्र में इसे पारित किया जाएगा. इसे लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है.
राज्य सरकार ने UCC की स्टडी, सुझाव और ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था. इस समिति की पहली बैठक आज होने जा रही है.