Heavy Rain Spell Resumes Today: छत्तीसगढ़ में आज, 14 अगस्त 2026 को हल्की से मध्यम बारिश (light to moderate rain) होने की बहुत संभावना है.
विस्तार न्यूज को उच्च पदस्थ सूत्रों ने जानकारी दी है कि रेल मंडल के भिलाई स्थित पीपी यार्ड में एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई चल रही है.
रायपुर. नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक-8 की जोन आयुक्त ने कांग्रेसी पार्षद संदीप साहू पर फोन पर अभद्रता, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया है.
गर निगम जोन-9 की राजस्व टीम ने बकाया राशि जमा नहीं करने वाले चार बकायेदारों के बल्क नल कनेक्शन विच्छेद किए, जबकि दो बकायेदारों के व्यवसायिक परिसरों को सीलबंद किया गया. वहीं, जोन-7 में भी एक बकायेदार के व्यवसायिक परिसर पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई.
Raipur: छत्तीसगढ़ में निवेश और रोजगार के मोर्चे पर एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है. ग्रीन स्टील क्षेत्र में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्तावों से राज्य में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है.
Raipur: घरेलू विवाद के चलते पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी पति को दोषी ठहराते हुए कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपी पर तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.
Dhamtari: धमतरी जिले के गंगरेल बांध के बोटिंग स्थल के पास भगवान नेमीनाथ की मूर्ति मिली है. मूर्ति मिलने की सूचना के बाद जैन समाज के लोग मौके पर पहुंचे और विधि-विधान के साथ प्रतिमा को इतवारी बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन स्वेताम्बर मंदिर में सुरक्षित रख लिया.
Raipur News: रायपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, उसका वीडियो बनाने और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में अदालत ने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने यौमे आजादी यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को प्रदेशभर की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है.