CG News: बेमेतरा जिले में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. जिले के ग्राम बैजी का संपर्क पूरी तरह टूट गया है. गांव तक पहुंचने का एकमात्र सहारा एनीकट है, जो तेज बहाव के कारण डूब गया है.
CG Balodabazar Rescue: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के प्रसिद्ध तुरतुरिया मंदिर में रविवार को दर्शन करने पहुंचे करीब 250 श्रद्धालु अचानक आई बाढ़ में फंस गए.
CG Weather News: मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.
इससे वे प्राथमिक उपचार, वित्तीय साक्षरता, स्थानीय कला, योग, खेल कौशल समेत कई चीजों का अध्ययन कर सकेंगे. जिससे उनके व्यक्तित्व में विकास होगा.
CG News: रायपुर के श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में श्री रविशंकर महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. जन्मदिन पर श्री रविशंकर महाराज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता की पूजा की गई.
Dhamtari: धमतरी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भागने के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ गई. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
Check Payment Status Online: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही 68 लाख 54 हजार महिलाओं को अब 29वीं किस्त का इंतजार है, वहीं 29वीं किस्त जुलाई में कब तक जारी होगी. पैसे आए या नहीं ये कैसे चेक करें? आइए इस खबर में जानते हैं.
CG News: बीजापाल में निर्माणाधीन पुल के कार्य में लगे 14 मजदूर अचानक बगनई नदी में आए तेज बहाव के कारण बीच धारा में फंस गए. वहीं महासमुंद से पहुंची विशेष रेस्क्यू टीम ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भारी जलजमाव के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्लेटफॉर्म पर पानी जमा होने से लोगों के लिए अपनी ट्रेनों तक पहुंचना और उनमें चढ़ना या उतरना मुश्किल हो गया.
Raipur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है.