Chhatarpur News: छतरपुर जिले की गौरिहार जनपद के खड्डी गांव में छोटी नदी उफान पर है. पुल डूबने से आवागमन भी ठप हो गया है. प्रशासन के अलर्ट के बाद भी लोग ट्रेलर और ट्रकों पर लटककर जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Balaghat Breaking: बालाघाट के बैगा बाहुल्य ग्राम बोंदारी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मलेरिया, मीजल्स और पोषण की समस्या से जूझ रहे परिवारों से मिले, 11 गांव प्रभावित, 10 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मृतकों के परिवार को 2-2 लाख राहत राशि देने की घोषणा की है.
MP Crime: मंडला जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पर खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में भाई को मौत के घाट उतार दिया.
katni News: जमीन सौदेबाजी कांड समेत दूसरे मामलों में आरोपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार रुपये का इनाम रख गया है. जिला पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों पर इनाम घोषित किया है. सस्पेंड सीएसपी फरार चल रही हैं.
Jabalpur: शासकीय सेवा के दौरान पति की मृत्यु हो जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही एक महिला पिछले कई वर्षों से अनुकप्पा नियुक्ति की उम्मीद में विभाग के चक्कर काट रही है.
Damoh Crime News: दमोह में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई. रक्षाबंधन का त्योहार मनाने से पहले ही भाई ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद माता-पिता ने भी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Balaghat Raksha Bandhan Story: बालाघाट की संघमित्रा ने 8 साल बाद अपने भाई प्रसन्नजीत को राखी बांधी है. मानसिक रूप से पीड़ित उनके भाई लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद थे. इस साल फरवरी महीने में उन्हें रिहाई मिली थी.
Damoh: कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया. हाथठेले पर सिलेंडर और गले में प्याज-शक्कर की माला पहनकर कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए.
Jabalpur Vehicle Factory T-72 Tank: T-72 टैंक के अत्याधुनिक ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट के भूमि पूजन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ये टैंक दुश्मन के लिए काल और जवानों की ताकत बनकर खड़े हैं.
MP News: छतरपुर जिले के डुमरा गांव की 20 वर्षीय NEET अभ्यर्थी खुशबू पटेल ने राजस्थान के कोटा में आत्महत्या कर ली.