Bhopal Janta Quarter Bulldozer Action: भोपाल के ऐशबाग इलाके में स्थित जनता क्वार्टर पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है. 599 मकानों को जमींदोज किया जाएगा. सोमवार सुबह 5 बजे से ही 40 जेसीबी और 10 पोकलेन मशीनों की मदद से कार्रवाई की जा रही है.
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक की तारीख में बदलाव किया गया है. अभ ये बैठक 24 की जगह 23 नवंबर को आयोजित की जा रही है.
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को लेकर पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने रतलाम मंडल से गुजरते हुए 6 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है.
भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस में दिसंबर महीने में बड़े स्तर पर पदोन्नति की तैयारी है. प्रदेश के करीब 40 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिलने जा रहा है.
दमोह जिले एक 17 साल के मासूम नाबालिग की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. ये घटना बीते महीने नवरात्रि की अष्टमी के दिन हुई थी.
MP News: सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर और मुरैना सांसदों से 'सांसद' का मतलब पूछ लिया. दोनों जनप्रतिनिधि सीएम के सवाल का जबाव नहीं दे पाए. पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
Ujjain School Timing Change: कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के अनुमोदन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है. अब नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित किए जाएंगे. जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार खत्री की ओर से आदेश शनिवार (21 नवंबर) को जारी किया.
Rewa High Voltage drama: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अतरैला बाजार में उस वक्त हंगामा मच गया, जब पति से कथित अफेयर के शक में दो महिलाएं एक-दूसरे से भिड़ गईं. देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र की शनिवार (21 नवंबर) को दर्दनाक मौत हो गई है. छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर नाली में गिर गई थी. पहले घायल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उसे बंसल अस्पताल रेफर कर दिया गया.
Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फूड पॉइजनिंग से 100 बच्चे बीमार पड़ गए. सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद किरनापुर स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था. जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.