वीडियो

Vistaar News

Vistaar Gaurav Samman 2026: Narottam Mishra का अबतक का सबसे वायरल इंटरव्यू 

ग्वालियर में आयोजित हुए ‘ग्वालियर विस्तार सम्मान’ कार्यक्रम में बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए. मंच से नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से लेकर दतिया उपचुनाव की हार और कमलनाथ समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर खुलकर बातें कीं.

Vistaar News

Vistaar Gaurav Samman 2026: सनातन सेना के अध्यक्ष बीच इंटरव्यू में किसे डराने लगे?

आज ग्वालियर में हो रहे विस्तार न्यूज के प्रोग्राम में राजनीतिक गलियारों की तमाम हस्तियां शामिल हुई हैं, जहां राजनीतिक चर्चाओं से लेकर हर मुद्दे पर बात हो रही है। वहीं, इस मंच पर सनातन सेना के अध्यक्ष का इंटरव्यू भी हुआ.

Vistaar News

Vistaar Gaurav Samman 2026: Ashish Agrawal ने Rahul Gandhi को ‘Failed Product’ क्यों कहा? 

ग्वालियर में 'विस्तार सम्मान' समारोह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM) में आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं. इस बीच, 'विस्तार न्यूज' के एडिटर-इन-चीफ ज्ञानेन्द्र तिवारी के साथ आशीष अग्रवाल की चर्चा हुई, जहां वे कांग्रेस पर जमकर बरसे.

Vistaar News

Vistaar Gaurav Samman 2026: Satish Sikarwar BJP में वापसी करेंगे?

ग्वालियर में हो रहे 'विस्तार गौरव सम्मान' कार्यक्रम में बड़े-बड़े चेहरे पहुंच रहे हैं. कई दिग्गज नेता और दर्शक प्रोग्राम में शामिल हुए हैं. इस बीच विस्तार न्यूज के मंच से सतीश सिकरवार भी अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं.

Vistaar News

Vistaar Gaurav Samman 2026: Ramniwas Rawat ने बताया GenZ इतने गुस्से में क्यों हैं?

ग्वालियर विस्तार सम्मान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM) में आयोजित किया जा रहा है. इस बड़े मंच पर कई बड़े दिग्गज नेता पहुंचे हैं. कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि राजनीति में विचारों और शैली को लेकर परिवर्तन आया है. जब मैं कॉलेज में था तब परिस्थिति कुछ और थी, लेकिन अब राजनीति के साथ लोगों का अपना हित जुड़ गया है.

Vistaar News

Vistaar Gaurav Samman 2026: ‘Congress के लिए पॉलिटिक्स व्यापार है’

ग्वालियर में 'ग्वालियर विस्तार सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस मंच पर कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए हैं. नेताओं के बीच हर मुद्दे पर खुलकर बात हो रही है. वहीं मंच से लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस के समय बहुत घोटाले हुए हैं. आगे लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने A से लेकर Z तक घोटाले किए हैं.

Vistaar News

Indore: इंदौर की भीड़ देखकर राहुल गांधी की आंखें… 

राहुल गांधी इंदौर में आज आयोजित हो रहे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच चुके हैं. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र पहुंच चुके हैं. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रात भर में यहां लाखों की भीड़ पहुंच सकती है.

Vistaar News

Rahul Gandhi Chhatron Ki Gunj : राहुल से मिलने बेताब हैं युवा, सुनिए क्या बोल रहे?

देशभर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की चर्चा है. इंदौर शहर में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से छात्र आ रहे हैं. छात्र राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. वहीं राहुल गांधी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं और वहां जनता की भी भारी भीड़ जुटती हुई दिखाई दे रही है. जैसे ही राहुल गांधी इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे, वैसे ही ढोल बजाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया.

Vistaar News

Rahul Gandhi की मुश्किल बढ़ी! 20 हजार की भीड़ में लाखों पहुंचे

पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा था. आज 19 सितंबर को यह कार्यक्रम इंदौर शहर में आयोजित होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के शामिल होने की वजह से लाखों छात्रों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि शायद कुछ ही हजार छात्र जुट पाएंगे, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है और अब लाखों की तादाद में छात्रों के पहुंचने की संभावना है.

Vistaar News

Rahul Gandhi के लिए Indore में उमड़ी GEN Z की भीड़! 

आज इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंच रहे हैं. इस खास मौके पर छात्रों और Gen-Z की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कार्यक्रम में हजारों-लाखों की संख्या में छात्रों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. अब से कुछ ही घंटों में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम शुरू होने वाला है.

ज़रूर पढ़ें