वीडियो

The Editor’s Show: सरकारी अफसरों को झटका, अब नहीं चलेगा फिजूल खर्च! 

MP News: बढ़ते कर्जे के बाद अब मध्य प्रदेश की सरकार,, फिज़ूलखर्ची पर पाबंदी लगाने पर उतर आयी हैं,, सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जिनसे सरकारी खर्चों पर मौज करने वालों की मुश्किल बढ़ जाएगी,, अब अफसरों की ग़ैर ज़रूरी सरकारी विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई है, तो बड़ी होटलों में होने वाली महंगी कॉन्फ्रेंस भी अब रोक दी गईं हैं. अधिकारियों को गाड़ी पूल कर दफ्तर या दौरे पर जाने की सलाह मिली है.

CG News

Seedhe Mudde Ki Baat: Raipur में भगवान राम ‘न्याय’ चाहते हैं! 

रायपुर के गोढ़ी गांव में तिरपाल के अंदर भगवान राम की प्रतिमा पड़ी हुई है. जिस मूर्ति को आने वाले समय में पूरा छत्तीसगढ़ पूजने वाला है. उसके आस पास कीचड़ और बरसात का पानी जमा हुआ है, जबकि फरवरी में ही इस मूर्ति को मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाया गया था.

vistaar news

Seedhe Mudde Ki Baat: Congress के अविश्वास प्रस्ताव पर क्या-क्या हुआ?

छत्तीसगढ़ विधान सभा का मानसून सत्र ख़त्म हो चूका है. इस बीच पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच कई बार सवाल-जवाब को लेकर घमासान देखने को मिला. विपक्ष ने चल रहे मानसून सत्र के दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. इस विषय पर चर्चा के लिए 17 जुलाई की तारीख तय की गई थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर क्या चर्चाएं हुई.

Vistaar News

The Editor’s Show: E-20 से नुकसान, कोर्ट ने कंपनी को ठहराया जिम्मेदार

देशभर में E-20 पेट्रोल को लेकर बवाल मचा हुआ है और नागरिक एथेनॉल की क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच एक व्यक्ति ने दावा किया है कि एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की वजह से उनकी गाड़ी खराब हो गई, जिसके बाद कंज्यूमर कोर्ट ने कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है.

Vistaar News

Seedhe Mudde Ki Baat: विधानसभा में Ajay Chandrakar और Bhupesh Baghel क्यों भिड़े?

इन दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. सत्र के दौरान विपक्षी दल के नेता कई बड़े मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच आज सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला, जहां अजय चंद्राकर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आपस में भिड़ते हुए नजर आए.

Vistaar News

Seedhe Mudde Ki Baat: Sonam Wangchuk अनशन में क्या खा रहे हैं?

नीट पेपर लीक मामले को लेकर पिछले कई दिनों से सोनम वांगचुक आमरण अनशन पर हैं. सीजेपी (CJP) पार्टी के प्रमुख अभिजीत और सोनम वांगचुक लगातार दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं और देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर आमरण अनशन के दौरान सोनम वांगचुक क्या खाते-पीते हैं या खुद को कैसे बनाए रखते हैं.

Vistaar News

The Editor’s Show: अमानक दवाओं से कानून व्यवस्था तक… सदन में गूंजे बड़े मुद्दे 

इन दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. इस दौरान विपक्ष द्वारा कई बड़े सवाल खड़े किए जा रहे हैं, वहीं सत्ता पक्ष भी उनके हर सवाल का जवाब देता हुआ नजर आ रहा है. मानसून सत्र की शुरुआत बड़ी ही शांति के साथ हुई थी, लेकिन अंत में सवाल-जवाब को लेकर दोनों पक्षों में घमासान हो गया.

News

The Editor’s Show : क्या समय Samay Raina का शो बंद हो जाएगा?

सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना समेत 5 लोगों पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. ये कार्रवाई दिव्यांग लोगों पर किए गए असंवेदनशील टिप्पणियों से जुड़े एक मामले में की गई है.

Seedhe Mudde Ki Baat: सांसद, मंत्री, कलेक्टर कहां हैं? जनता याद कर रही है

MP News: मध्य प्रदेश के सतना के नकटी देवीपुर गांव में जो काम प्रशासन को करना चाहिए था. वो काम गांववालों ने किया है. लाख शिकायतों के बाद भी. जब गांव की सड़क नहीं बनी तो युवाओं ने एक लाख 25 हजार का चंदा जुटाया और सड़क बनवा दी.

Vistaar News

Datia BY-Election: Ashutosh Tiwari का नाम लेने के बाद रोने लगे Narottam Mishra!

इस बार बीजेपी की तरफ से दतिया उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है. नामांकन सूची जारी होने से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतारेगी, लेकिन पार्टी ने अचानक यह फैसला बदल दिया. आज सीएम मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आशुतोष तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान एक जनसभा का आयोजन भी हुआ, जहां भाषण देते हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा काफी भावुक नजर आए.

ज़रूर पढ़ें