कुछ ही दिनों बाद दतिया उपचुनाव होगा. इसे लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. वहीं दतिया की जनता में भी उपचुनाव को लेकर जोश देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दतिया की जनता इस बार किस पार्टी को वोट देगी और कौन सी पार्टी को जीत मिलेगी.
मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में दतिया उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. बीजेपी-कांग्रेस सहित दूसरी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रही हैं. इसी बीच नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद भी दतिया के चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. सांसद 'रावण' दतिया उपचुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं.
नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले. छात्रों की लगातार मांग के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं पेपर लीक मामले को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है. सरकार ने पेपर लीक करने वालों के लिए नया नियम लागू किया है, जिसमें कई सालों की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यदि कोई पेपर लीक करता है, तो नए नियमों के तहत क्या सजा मिलेगी.
NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में कई दिनों से छात्रों और प्रदर्शनकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. छात्रों की मांग थी कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से जल्द से जल्द इस्तीफा दें. वहीं Cockroach Janta Party के अध्यक्ष और उनके कार्यकर्ता इस मांग को लेकर लगातार डटे रहे. आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद देशभर के छात्रों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है.
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कई दिनों से चल रहा विरोध-प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है.20 जुलाई 2026 को छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प देखी गई.उस दिन से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और भी ज़्यादा तेज़ हो गई है.
नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर से आए छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रदर्शनकारियों और छात्रों का हौसला और जज्बा कम नहीं हुआ है.
मध्य प्रदेश विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पास हो गया. राज्य में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 27 अप्रैल 2026 को न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया था. समिति में शिक्षाविदों, विधि विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया
छत्तीसगढ़ बीजेपी में विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज और बुधवार को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी. आज दोपहर 3 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, जबकि शाम 6 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. इन दोनों बैठकों का मार्गदर्शन और नेतृत्व बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश करेंगे.
मध्य प्रदेश के इंदौर में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.
Protest in Delhi: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जारी है. प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंच गए. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागे हैं. इसमें कई लोग घायल हुए हैं.