तीज के त्योहार के बीच मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी है.
राहुल गांधी कुछ दिनों बाद मध्य प्रदेश आने वाले हैं. 19 सितंबर को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर लिया है. आइए जानते हैं कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम में क्या-क्या होगा.
12 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS नेताओं की बैठक शुरू हुई. इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात की.
कुछ दिन पहले सागर में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की जान चली गई थी. वहीं अब भी कुछ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो और मरीजों ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया है.
दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक खास मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेता मिले, आपस में हाथ मिलाया और गले लगे. पीएम मोदी ने पुतिन को खास तोहफा देते हुए तमिल के प्रसिद्ध संत कवि तिरुवल्लुवर की महान किताब (तिरुक्कुरल) का रूसी अनुवाद भेंट किया.
आज देशभर में सरकारी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. 5-डे वर्किंग (5-Day Banking) नियम को लागू करने के लिए बैंक कर्मचारी सरकार और प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस हड़ताल के कारण देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ है, जिससे कैश और चेक से जुड़े काम रुक गए हैं. हालांकि, ऑनलाइन डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं.
मध्य प्रदेश के तीन पूर्व मंत्रियों को सरकार ने नोटिस भेजी है. इन तीनों मंत्रियों को जल्द सरकारी बंगला खाली करना होगा. जारी आदेश में प्रदेश सरकार ने प्रमु राम चौधरी, अरविंद भदौरिया और पूर्व मंत्री मीना सिंह को बंगला खाली करने का नोटिस दिया है.
कुछ दिनों पहले सागर जिले में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. इस पूरे मामले में आरोपी का खुलासा हो चुका है. प्रशासन ने आरोपी चन्द्रभान राजपूत पर कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया है.
सागर जिले में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग आज भी अस्पताल में भर्ती हैं. इस बड़े हादसे के बाद आज प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सागर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया.
राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से इंटर्न डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. छात्रों की मांग थी कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाया जाए. आखिरकार सरकार को उनकी यह मांग माननी पड़ी और अब मासिक स्टाइपेंड 14,337 रुपये से बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है.