MP News: मध्य प्रदेश के सतना के नकटी देवीपुर गांव में जो काम प्रशासन को करना चाहिए था. वो काम गांववालों ने किया है. लाख शिकायतों के बाद भी. जब गांव की सड़क नहीं बनी तो युवाओं ने एक लाख 25 हजार का चंदा जुटाया और सड़क बनवा दी.
इस बार बीजेपी की तरफ से दतिया उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है. नामांकन सूची जारी होने से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतारेगी, लेकिन पार्टी ने अचानक यह फैसला बदल दिया. आज सीएम मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आशुतोष तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान एक जनसभा का आयोजन भी हुआ, जहां भाषण देते हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा काफी भावुक नजर आए.
बीजेपी की तरफ से दतिया उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी का नाम नामांकन सूची में शामिल किया गया है. आज आशुतोष तिवारी ने दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सीएम मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे.
इस बार का दतिया उपचुनाव देश के राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा विषय बना हुआ है. उम्मीदवारों की सूची से नरोत्तम मिश्रा का नाम कट जाना प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल बन गया है. ऐसे में दतिया उपचुनाव और नरोत्तम मिश्रा का नाम कटने के पीछे की सारी वजहें जानना बहुत जरूरी है.
दतिया उपचुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. बीते दिनों बीजेपी ने दतिया उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों में भारी गुस्सा देखने को मिला. ऐसे में आइए जानते हैं कि बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को इस बार उम्मीदवार क्यों बनाया.
पहली बार दतिया उपचुनाव की चर्चा देश भर में इस तरीके से हो रही है कि इस विषय पर आम नागरिकों के साथ-साथ कई दिग्गज नेता भी अपने-अपने मत पेश कर रहे हैं. वहीं इस बीच आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और नगीना संसदीय क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर रावण ने बताया कि इस बार दतिया उपचुनाव में वे किसका पत्ता काटेंगे.
इन दिनों दतिया उपचुनाव मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. कल बीजेपी ने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की सूची जारी की थी, जिसमें इस बार आशुतोष तिवारी को जगह मिली है. दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का नाम इस तरह अचानक कट जाना सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है. उम्मीदवारों की सूची आने के बाद पहली बार नरोत्तम मिश्रा अपने घर से बाहर निकले हैं.
इन दिनों प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में दतिया उपचुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है. खबरों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से नरोत्तम मिश्रा प्रत्याशी हो सकते हैं. लेकिन इसे लेकर बीजेपी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्हें पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया था. जिसके बाद से वे सुर्खियों में आ गए. भाई की गिरफ़्तारी के बाद अब जीतू पटवारी बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं.
दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। बुधवार को बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र खरीद लिया है. हालांकि, पार्टी की तरफ से अभी किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है.