गढ़चिरौली में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, तीन की हालत गंभीर, इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से भेजा नागपुर
इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से भेजा नागपुर
CG News: छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के शासकीय कन्या छात्रावास में जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी लड़कियों की मौत हो गई और तीन अन्य का इलाज चल रहा है. जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं तीन छात्राओं को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से नागपुर भेजा गया है.
हास्टल में सांप के कांटने से 3 छात्राओं की मौत
यह घटना रविवार आधी रात के आसपास धनोरा तालुका मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर जप्तलाई गांव में शासकीय कन्या छात्रावास में हुई. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियां स्कूल के हॉस्टल में जमीन पर सो रही थीं, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया.
3 की हालत गंभीर, नागपुर में इलाज जारी
पुलिस ने बताया कि मरने वाली छात्राओं की उम्र 8, 12 और 14 साल की थी. इनकी पहचान छठी कक्षा की छात्रा दीपिका लकड़ा, आठवीं कक्षा की छात्रा सुष्मिता मंडल और दूसरी कक्षा की छात्रा अनु कोरेटी के रूप में की गई है. वहीं 11 से 14 साल की उम्र की तीन अन्य लड़कियों का सांप के काटने का इलाज चल रहा है. तीनों को बेहतर इलाज के लिए छात्राओं को हेलिकॉप्टर से नागपुर भेजा गया. छात्राओं को नागपुर के अस्पताल में उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के राज्य पालक मंत्री आशीष जायसवाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों एवं चिकित्सकों से छात्राओं के स्वास्थ्य की स्थिति तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी ली.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर मांगी रिपोर्ट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें मौतों के बारे में शुरुआती जानकारी मिली है और उन्होंने घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे सांप के काटने से छात्राओं की मौत की जानकारी मिली है.
ये भी पढ़ें- CGGST का शिकंजा: गुटखा किंग गुरमुख को 90 दिनों में देनी होगी 317 करोड़ की टैक्स-पेनल्टी
मैंने घटना के बारे में और जानकारी मांगी है. घटना के बाद, स्वास्थ्य और पुलिस विभागों की टीमों ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारी उन हालात की जांच कर रहे हैं जिनमें सांप हॉस्टल में घुसा और उन घटनाओं के क्रम की भी जांच कर रहे हैं जिनकी वजह से छात्रों को सांप ने काटा.