Bastar बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 करोड़ की मांग, सांसद ने PM मोदी और जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र
बस्तर न्यूज
Bastar Flood MP Mahesh Kashyap: छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुई भीषण बारिश से हर कोई वाकिफ है. बारिश से बस्तर का क्या हाल हुआ था यह भी किसी से छुपाए नहीं छुपा है. बारिश से बस्तर को काफी नुकसान हुआ है. बस्तर में बाढ़ को लेकर सांसद महेश कश्यप ने बड़ी मांग की है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखा है.
पत्र में क्या लिखा है?
सांसद ने पीएम मोदी और जल मंत्रि को लिखे पत्र में बस्तर, सुकमा और बीजापुर के लिए 500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज की मांग की है. जिसमें बस्तर के लिए 300 करोड़ और सुकमा-बीजापुर के लिए 100-100 करोड़ शामिल है.सांसद ने बाढ़ प्रभावित परिवारों, फसल, मकान और मवेशियों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है.
साथ ही जोरा नाला के लिए नए सिरे से हाइड्रोलॉजिकल स्टडी और DPR बनाने की मांग की. इंद्रावती नदी में ड्रेजिंग और जगदलपुर में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम का सुझाव दिया. बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम बस्तर भेजने का आग्रह भी किया है.
सीएम साय भी ले चुके हैं जायजा
बता दें हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के डोंगाघाट पहुंचे और बाढ़ से प्रभावित परिवारों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ी है तथा प्रत्येक प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
Asian Games 2026: कुमकुम ने रचा इतिहास, रिकर्व तीरंदाजी में जीता स्वर्ण, पहली महिला खिलाड़ी बनीं