CG News: 15 दिनों की मेहनत, घंटों तक काम…अबूझमाड़ में जवानों ने ऐसे बनाया 60 मीटर लंबा पुल

CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बस्तर के अतिसंवेदनशील और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में आईटीबीपी की 38वीं बटालियन ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 60 मीटर लंबा लकड़ी और बांस का मजबूत पुल बनाया है.
CG News

अबूझमाड़ में जवानों ने बनाया 60 मीटर लंबा पुल

CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बस्तर के अतिसंवेदनशील और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में आईटीबीपी की 38वीं बटालियन ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 60 मीटर लंबा लकड़ी और बांस का मजबूत पुल बनाकर विकास और जनसेवा की नई मिसाल पेश की है. यह पुल ओरछा थाना क्षेत्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर कुड़मेल गांव के पास बनाया गया है.

अबूझमाड़ में जवानों ने बनाया पुल

आईटीबीपी ने चुनौती स्वीकार करते हुए स्थानीय संसाधनों से पुल निर्माण का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया. यह पहल सुरक्षा बल और ग्रामीणों के मजबूत तालमेल का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है. स्थानीय लकड़ी और बांस से निर्मित यह पुल केवल पैदल आवाजाही तक सीमित नहीं है, बल्कि इतना मजबूत बनाया गया है कि इस पर मोटरसाइकिल भी सुरक्षित रूप से गुजर सकती है.

ये भी पढ़ें- गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में परीक्षा के बाद 48 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों की बढ़ी चिंता

38वीं बटालियन आईटीबीपी के कमांडेंट रोशन सिंह असवाल एवं एसपी रॉबिसन गुरिया ने स्थानीय ग्रामीणों और जवानों की मौजूदगी में पुल का लोकार्पण किया गया. इस पुल के निर्माण से अब ग्रामीणों और सुरक्षा बलों को वर्षभर सुरक्षित संपर्क सुविधा मिलेगी. आईटीबीपी की पहल जनसेवा, समर्पण और स्थानीय समुदाय के साथ बेहतर समन्वय का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है.

ज़रूर पढ़ें