Vistaar Shiksha Samman: जगदलपुर में सजेगा शिक्षा का मंच, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

एजुकेशन के अलग-अलग आयामों के साथ उनके उपयोगी पहलुओं पर चर्चा करने लिए विस्तार न्यूज का मंच सज चुका है. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप अपनी टीवी सक्रीन पर दोपहर 3 बजे से देख सकते हैं.
shiksha samman 2026

विस्तार शिक्षा सम्मान 2026

Vistaar Shiksha Samman: शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करने और छत्तीसगढ़ की एजुकेशन के अलग-अलग आयामों के साथ उनके उपयोगी पहलुओं पर चर्चा करने लिए विस्तार न्यूज का मंच सज चुका है. आज यानी 1 जुलाई को दोपहर 3 बजे से जगदलपुर में आयोजित होने जा रहा है ‘विस्तार न्यूज शिक्षा सम्मान 2026’. यह विशेष कार्यक्रम ‘स्व. श्री बलिराम कश्यप’ की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है.

इन विषयों पर होगी चर्चा

इस कार्यक्रम में आधुनिक तकनीकों के साथ विद्यार्थियों के करियर को सिक्योर कैसे बनाया जाए, शिक्षा के क्षेत्र में क्या और बदलाव किए जा सकते है जैसे तमाम विषयों पर चर्चा होगी. साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा. विस्तार न्यूज के इस कार्यक्रम में गजेंद्र यादव: स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन और केदार कश्यप: वन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं.

विस्तार शिक्षा सम्मान 2026

किसी बच्चे के मानसिक और शैक्षणिक तौर पर विकास के लिए स्कूली शिक्षा अहम होती है. नींव अच्छी हो तो इमारत मजबूत बनती है. इसके साथ ही करियर को सुरक्षित बनाने के लिए उच्च शिक्षा का योगदान अहम है. ‘विस्तार शिक्षा सम्मान 2026’ का उद्देश्य नई शिक्षा नीति, तकनीक बदलाव और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर सार्थक संवाद स्थापित करना है.

3 बजे से लाइव प्रसारण

जगदलपुर में होने जा रहे विस्तार न्यूज के इस भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप अपनी टीवी स्क्रीन पर दोपहर 3 बजे से देख सकते हैं. साथ ही विस्तार न्यूज के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है.

कार्यक्रम की जानकारी(समय और स्थान)

तारीख-1 जुलाई 2026

समय: दोपहर 3:00 बजे से

स्थान: होटल एम्बिशन (Hotel Ambition), रायपुर रोड, जगदलपुर

यह भी पढे़ं- Vistaar Health Conclave: छत्तीसगढ़ में डॉक्टर्स के 1400 पद क्यों खाली हैं? रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के MD संदीप दवे ने बताई वजह

ज़रूर पढ़ें