दंतेवाड़ा में डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत! Petrol पंपों पर दिखी लंबी कतार, कई पंप हुए ड्राई

CG News: टू-व्हीलर और फोर व्हीलर चालक लाइन में खड़े नजर आए. ईंधन की कमी के चलते लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. स्थिति को देखते हुए आमजन में चिंता बढ़ गई है और जल्द आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग उठने लगी है.
dantewada diesel petrol shortage

दंतेवाड़ा में डीजल पेट्रोल की कमी

CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित होने से ईंधन संकट गहरा गया है. जिले के कई पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई है, जबकि कुछ पंप पूरी तरह ड्राई बताए जा रहे हैं. इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पेट्रोल पंपों पर ऐसी स्थिति कैसे बनी? इस बारे में भी नहीं बताया गया है.

सुबह से ही कतार में दिखे आम लोग

जिले में बुधवार (10 जून) को सुबह से ही वाहन चालक पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े नजर आए. टू-व्हीलर और फोर व्हीलर चालक लाइन में खड़े नजर आए. ईंधन की कमी के चलते लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. स्थिति को देखते हुए आमजन में चिंता बढ़ गई है और जल्द आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग उठने लगी है.

किसानों का क्या कहना है?

बोदली गांव से डीजल लेने के लिए पहुंचे किसान ने बताया कि सुबह 6 बजे से लाइन में लगे हुए हैं. यहां डीजल नहीं मिल पा रहा है. डीजल ना मिलने से गाड़ी कैसे चलेगी. उन्होंने सरकार से अपील की है कि ईंधन की उपलब्धता कराई जाए. एक अन्य किसान ने बताया कि डीजल के लिए पंप पर आए हैं. यहां डीजल नहीं मिल पा रहा है. खेत में काम नहीं हो पा रहा है. सरकार से अपील है कि हमारे लिए डीजल की उपलब्धता कराई जाए, जिससे हम खेती-बाड़ी कर सकें.

ये भी पढ़ें: CG News: धर्मांतरण के आरोप पर गांव में बवाल, दो पक्षों में हुई मारपीट, ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे कार में आए लोग

उन्होंने आगे कहा कि किसानों के लिए अलग से कोटा होना चाहिए. इससे किसान पेट्रोल पंप पर आए आरसी दिखाए और ट्रैक्टर में डीजल भरवाकर जा सके. हमें यहां लाइनों में लगना पड़ रहा है जिससे खेतों में काम नहीं हो पा रहा है.

ज़रूर पढ़ें