CG News: बस्तर में तोतों की अवैध बिक्री की शिकायत पर पहुंची टीम पर हमला, रेंजर को बांधकर पीटा
तोतो की ब्रिकी पर विवाद
CG News: बस्तर में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त को लेकर एक और बड़ा विवाद सामने आया है. नवजात तोता बच्चों को बेचे जाने की शिकायत मिलने पर फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने मौके पर कथित तौर पर नवजात तोता बच्चों की बिक्री होते देख कार्रवाई शुरू की. बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया.
रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा
इसी बीच फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी अक्षय कश्यप और उनकी टीम के साथ मौजूद रेंजर पर तोता बेचने वाले व्यक्ति और आसपास के कुछ व्यापारियों ने हमला कर दिया. आरोप है कि रेंजर को खंभे से बांधकर जमकर पीटा गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. अवैध वन्यजीव व्यापार, सरकारी टीम पर हमला और मारपीट जैसे गंभीर पहलुओं पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया मामला
पुलिस ने शासकीय कर्मचारी से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. जिनमें धारा 296, 351, 3, 121, 132, 221, 3(5) बीएनएस शामिल हैं.
ये भी पढे़ं- CG News: बालोद में धूं-धूं कर जली बारातियों से भरी बस, खिड़की से कूदकर लोगों ने बचाई अपनी जान