नारायणपुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक सामान किए बरामद

Narayanpur: नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्त हुए क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने और नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की बरामदगी के उद्देश्य से संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान संचालित किए जा रहे हैं.
CG News

Narayanpur: नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्त हुए क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने और नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की बरामदगी के उद्देश्य से संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान संचालित किए जा रहे हैं.

नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक सामान किए बरामद

थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत कैंप पदमेटा से पदगुंडा–करसेनार की ओर 44वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कैंप पदमेटा से उत्तर दिशा स्थित ग्राम पदगुंडा – करसेनार में जंगल पहाड़ क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया.

बरामद सामान

  • 01 नग 12 बोर रायफल
  • 55 नग 12 बोर कारतूस
  • 04 नग 51 मिमी स्थानीय निर्मित मोर्टार शेल
  • 25 नग लोहे के भाले
  • 01 नग बैटरी
  • 01 नग स्टील कंटेनर
  • 01 नग भाकपा (माओवादी) का झंडा

बता दें कि नारायणपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है. इसके उपरांत भी संयुक्त सुरक्षा बल किसी भी प्रकार की नक्सली गतिविधि की पुनरावृत्ति को रोकने, छिपाकर रखे गए हथियारों एवं विस्फोटक सामग्री की बरामदगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन सर्च अभियान निरंतर संचालित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Dhamtari: सिंचाई विभाग की लापरवाही से 100 एकड़ खेतों में भरा पानी, दमकाडीह के किसानों को लाखों का नुकसान

नारायणपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि अथवा नक्सल संबंधी सूचना की जानकारी तत्काल निकटतम थाना और पुलिस कंट्रोल रूम को दें. आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी.

ज़रूर पढ़ें