Durg: IPL ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, 13 सटोरियों को किया गिरफ्तार, हैदराबाद से चलाते थे पूरा पैनल
13 सटोरियों को किया गिरफ्तार
Durg: आईपीएल सीजन में ऑनलाइन सट्टा का कारोबार बढ़ चढ़ कर फैला हुआ है, दुर्ग पुलिस ने जिले में लगातार इससे जुड़े सिंडिकेट पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस द्वारा हैदराबाद में बैठकर आईपीएल सट्टे का पैनल चला रहे 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. खासबात यह है कि पकड़े गए सटोरियों में अधिकतर भिलाई के हैं. सटोरियों के पास से पुलिस ने 9 लैपटांप, 46 मोबाइल तथा 2 लाख 57 हजार रुपए नकद जब्त किया है.
पकड़े गये आरोपियों ने कबूल किया गुनाह
दरअसल घटना दो दिन पहले छावनी व एसीसीयू की टीम द्वारा जावेद अख्तर निवासी चरौदा एवं आभास जायसवाल को विभिन्न बैंक के खातों सहित धर दबोचा था. पूछताछ पर पकड़े गये आरोपियों ने बताया था कि वे स्लम एरिया में व्यक्तियों से संपर्क कर उनके बैंक खातें विभिन्न बैंकों में खुलवाते हैं. उनके नाम पर नया सिम खरीदवाते हैं तथा बैंक की पास बुक, एटीएम, नया सिम, चेकबुक ढ़ांचा भवन कुरूद निवासी निवासी कुणाल वर्मा को 25000 रुपए प्रति अकाउंट की दर पर बेच देते हैं.
कुणाल वर्मा स्वयं sat sport बुक चलाता है
पूछताछ में इन दोनों आरोपियों ने यहा भी बताया कि कुणाल वर्मा इन पास बुक एटीएम, सिम, चेकबुक का उपयोग ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा में प्राप्त रकम का लेनदेन डिपाजिट विड्राल में करता है. कुणाल वर्मा स्वयं sat sport बुक चलाता है. पूछताछ में यह भी पता चला कि हैदराबाद के अल्फापुरम एसएस रेसीडेंसी में कुनाल वर्मा और शमसाबाद के नक्षत्र सोसायटी में रोहित चौहान ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट सट्टा भिलाई के युवकों को ले जाकर चलवा रहे हैं. लोगों के एकाउन्ट व सिम, चेक बुक. एटीएम इसी काम में उपयोग करते है.
इनकी निशानदेही पर विक्की साहू, अभिषेक भारती, गुरफान खान, राजकुमार पासवान, तुकेश्वर साहू, जेदखान, के श्रीनू, शेख सद्दाम, विकास राय, विकास निषाद, रोहित चौहान, कुणाले वर्मा व प्रतीक पटेल को गिरफ्तार कर नगदी रकम, मोबाईल, लेपटाप, जुमला करीबन 10 लाख रुपए बरामद किया गया है. लगभग 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन विभिन्न खातों में पाया गया है जिसकी जांच जारी है. सिंडीकेट द्वारा चला रहे म्यूल एकाउन्ट पर भी कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है. सभी आरोपियों के संपती का विवरण का मंगाया जा रहा है. मामले में संगठित अपराध होने पर संगठित अपराध की धारा के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है.
ये भी पढ़ें: पति बना हैवान: मऊगंज में पत्नी पर दरिंदगी की इंतहा, मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में घोंपी लोहे की सरिया, हालत नाजुक