Bilaspur: श्री राम केयर अस्पताल में पुलिस वाले की मौत, पिता ने मांगा एक करोड़ का मुआवजा, सड़क पर प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

CG News: बिलासपुर के श्रीराम के अस्पताल में पथरी का इलाज कराने आए पुलिस वाले की मौत के मामले में मृतक के पिता ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर करने और घर के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की बात लिखी है.
CG News

CG News: बिलासपुर के श्रीराम के अस्पताल में पथरी का इलाज कराने आए पुलिस वाले की मौत के मामले में मृतक के पिता ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर करने और घर के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की बात लिखी है. ऐसा नहीं करने पर उन्होंने अपने बेटे की लाश को कब्र से निकाल कर सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने की बात कही है.

पुलिसवाले की मौत के बाद हॉस्पिटल में हंगामा

कुछ दिनों पहले सरकंडा थाना में पदस्थ सत्य कुमार पाटले की श्री राम की अस्पताल में मौत हो गई थी. वे पथरी का इलाज कराने आए थे लेकिन यहां उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई और परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने उनका सही इलाज नहीं किया और यही वजह है कि उनकी मृत्यु हो गई थी. उनकी मृत्यु के बाद अस्पताल में खूब हंगामा हुआ था.

इसी मामले में मृतक सत्य कुमार पाटले के पिता छत राम पाटले ने फरियादी बनाकर कलेक्टर को पत्र लिखा है. उन्होंने घर की स्थिति को बताते हुए लिखा है कि उनके घर में एक ही कमाने वाला बेटा था जो चला गया लिहाजा अब उनके यहां परेशानी बढ़ गई है. यही वजह है कि उन्होंने सहूलियत देने और बेटे की जगह अनुकंपा नियुक्ति देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. देखने वाली बात होगी कि इस मामले में अधिकारी किस तरह आगे की कार्यवाही को बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें: रिटायर होकर भी नहीं बचेंगे ‘भ्रष्ट अफसर’! छत्तीसगढ़ सरकार का एक्शन प्लान तैयार, अधिकारियों की रूकेगी पेंशन

स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम का किया गठन

सरकंडा थाने में पदस्थ सत्य कुमार की मौत के बाद इस पूरे मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच कमेटी का गठन किया है. इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर श्री राम के अस्पताल में कैसे पुलिस वाले की मौत हुई है? साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम इस पहलू को भी देख रही है कि कहीं डॉक्टर ने किसी तरह की जांच इलाज में लापरवाही तो नहीं की है? और लाइन आफ ट्रीटमेंट के अलावा हर उसे एंगल को देखा जा रहा है जिसे परिजनों ने आरोप लगाया है. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है की जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही तय होगी.

ज़रूर पढ़ें