Vistaar NEWS

Railway News: बीना स्टेशन पर बिछेगी तीसरी लाइन, ये ट्रेनें हुईं कैंसल, रेलवे ने दिया अपडेट

railway news

बिलासपुर: बीना स्टेशन यार्ड में तीसरा रेल लाइन को बीना मेन स्टेशन से जोड़ा जा रहा है. जिसके कारण यार्ड में रीमॉडलिंग का काम किया जाना तय किया गया है. इस काम के चलते कुछ ट्रेनों के रूट और नंबर में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज भी बदले गए हैं. रेलवे ने यह बताया है कि पूरा काम अलग-अलग चरणों में किया जाएगा. वहीं यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए रेलवे ने ट्रेनों में किए गए बदलाव की जानकारी भी जारी की है.

रेलवे ने जारी की सूचना

रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्य के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के बीना स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा. इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ गाडियां प्रभावित रहेंगी.

रद्द होने वाली गाडियां

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कुछ ट्रेनें

वहीं कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से भी गुजरेंगी. रेलवे की सूचना के मुताबिक 10 अक्टूबर 2026 को शालीमार से चलने वाली संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बीना मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रुठियाई-मक्सी मार्ग होकर भुज जाएगी. वहीं दूसरी ओर 13 अक्टूबर 2026 को भुज से चलने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मक्सी-रुठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी मार्ग होकर शालीमार जाएगी.

रास्ते में खत्म होने वाली गाडियां

Exit mobile version