CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट में छत्तीसगढ़ के होनहारों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन के 81 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए

CBSE 12th Board Result: रायपुर रीजन के 80.88 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए. राष्ट्रीय स्तर पर रीजन का स्थान 18वां रहा. पिछली बार की तुलना करें तो इस बार परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है. इस बार रिजल्ट 4.32 प्रतिशत गिरा. राष्ट्रीय औसत की बात करें तो 85.20 फीसदी है.
cbse 12th board result raipur region 81 percent pass exam how to check result

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी

CBSE 12th Board Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने बुधवार (13 मई) को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया. छत्तीसगढ़ के होनहारों ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य के 34 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 28 हजार स्टूडेंट्स को सफलता हाथ लगी है.

रायपुर रीजन के 80.88 फीसदी छात्र पास

रायपुर रीजन के 80.88 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए. राष्ट्रीय स्तर पर रीजन का स्थान 18वां रहा. पिछली बार की तुलना करें तो इस बार परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है. इस बार रिजल्ट 4.32 प्रतिशत गिरा. राष्ट्रीय औसत की बात करें तो 85.20 फीसदी है.

आंकड़ें भी जान लीजिए

  • सीबीएसई 12वीं बोर्ड के लिए 34187 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.
  • परीक्षा में 33987 छात्र शामिल हुए. परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की संख्या 27489 रही.
  • लड़कियों ने इस बार बाजी मारी है. परीक्षा में 16330 लड़कियां शामिल हुईं, जिसमें से 13463 विद्यार्थियों ने एग्जाम पास किया. इस तरह कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.44 फीसदी रहा.
  • कुल 17657 लड़के एग्जाम में शामिल हुए, जिसमें से 14026 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की. कुल रिजल्ट 79.44 फीसदी रहा.

आसान स्टेप्स जानें रिजल्ट कैसे देखें

  • CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें.
  • वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद विकल्प cbse class 12th result पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रोल नंबर, स्कूल क्रमांक, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि जैसी डिटेल भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देने लगेगा. यहां डाउनलोड बटन पर क्लिक करके परिणाम भी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: CG Board Exam Video Viral: सीजी बोर्ड परीक्षा में लापरवाही! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एग्जाम हॉल का वीडियो, 5 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

  • एक या ज्यादा विषयों में सप्लीमेंट्री आने पर दूसरी बार परीक्षा देने मिलेगा.
  • इससे अभ्यर्थियों का सत्र खराब नहीं होगा, परिणाम में सुधार आएगा.
  • कंपार्टमेंट के लिए CBSE शेड्यूल जारी करेगा.

ज़रूर पढ़ें