CG News: नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ITBP के 2 जवान शहिद

CG News: नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया. जिसमें ITBP के 2 जवान घायल हो गए. जवानों की टीम नक्सल गश्त सर्च अभियान से वापस आ रही थी, तभी नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया. घायल दो जवानों में एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है.
CG News

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

CG News: नारायणपुर के ओरछा, मोहंदी और ईरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी अभियान हेतु धुरबेड़ा की ओर रवाना हुये थे. वहीं 19 अक्टूबर को अभियान से वापसी के दौरान लगभग 11:30-12:00 बजे के मध्य ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो घायल ITBP जवान शहीद हो गये और नारायणपुर जिला पुलिस के दो जवान घायल हो गये हैं. 2 घायल जवानों को रायपुर लाया जा रहा है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें