Durg News: दुर्ग के सांई मंदिर में लाखों की लूट, 67 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सुरक्षा पर उठे सवाल

Durg News: दुर्ग जिले के सेक्टर-6 स्थित सांई मंदिर में हुई सनसनीखेज लूट की घटना को लगभग 67 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है.
Durg

सांई मंदिर

Durg News: दुर्ग जिले के सेक्टर-6 स्थित सांई मंदिर में हुई सनसनीखेज लूट की घटना को लगभग 67 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है. इस मामले में लगातार जांच जारी होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.

दुर्ग के सांई मंदिर में लाखों की लूट

बता दें कि 25-26 फरवरी 2026 की दरमियानी रात 4 से 5 नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर वहां तैनात गार्ड को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद आरोपियों ने मंदिर में रखे चांदी के सामान और दानपेटी को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

67 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. उस समय दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. मामले में भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि पुलिस लगातार आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

ये भी पढ़ें- बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की होगी बैठक, तैयारियों को लेकर ले रहे CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में ले रहे बैठक, विजय शर्मा भी मौजूद

उन्होंने बताया कि अभी तक गिरोह की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है. लंबा समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कब तक सुलझा पाती है.

ज़रूर पढ़ें