चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कवासी बोले- गुटबाजी के कारण हारे, कई नेताओं ने भी उठाया संगठन पर सवाल

Chhattisgarh News: इस बैठक में छत्तीसगढ़ के उन नेताओं ने संगठन के कामकाज पर भी सवाल उठाए जिन्हें लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.
Chhattisgarh News

बैठक के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को एक बड़ी बैठक की. प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव के हार की समीक्षा की गई. हार की समीक्षा के लिए AICC द्वार बनाई गई फैक्ट एंड फाइंडिंग कमिटी आज रायपुर पहुंची थी. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के उन नेताओं ने संगठन के कामकाज पर भी सवाल उठाए जिन्हें लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.

फैक्ट एंड फाइंडिंग कमिटी के चेयरमैन वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में हार की समीक्षा की गई. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे. हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार हुई थी, उस लिहाज से हार को लेकर समीक्षा करना पार्टी के लिए बेहद जरूरी था.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

आपसी गुटबाजी के कारण हारी कांग्रेस- लखमा

सूत्रों के मुताबिक, मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक में नेताओं के बीच गरमा- गर्मी का माहौल देखने को मिला. कांग्रेस नेता और लोकसभा उम्मीदवार कवासी लखमा ने हार का कारण पार्टी के भीतर आपसी गुटबाजी बताया. हालांकि, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने इसको नकारते हुए कहा कि पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है. सूत्रों से ने आगे बताया कि कांग्रेस नेताओं को मिलकर चुनाव लड़ने को कहा गया है, वहीं आपस में किसी भी तरह की लड़ाई या मन मुटाव से बचने की सलाह दी गई है.

लोकसभा चुनाव में केवल एक सीट पर जीती कांग्रेस

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिले हार के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जीत की उम्मीद लगाए बैठी थी. हालांकि, लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को निराशा ही हाथ लगा. 2019 आम चुनाव में दो सीट जीतने वाली कांग्रेस 2024 में सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रही.  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के हुए खराब प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर एआईसीसी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया और वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी को उनके साथ हार की समीक्षा की जिम्मेदारी दी.

पार्टी नेताओं ने उठाया संगठन पर सवाल

जिसके तहत कमेटी ने आज रायपुर पहुंचकर राजीव भवन में बड़ी बैठक ली. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान पूर्व मंत्री और बस्तर से कांग्रेस का प्रत्याशी रहे कवासी लखमा का गुस्सा फूटा. कवासी लखमा ने हार का जिम्मेदार आपसी गुटबाजी को बताया. इसके साथ ही कई और नेताओं ने भी संगठन के कामकाज पर सवाल उठाया.

सचिन पायलट ने आपसी गुटबाजी से किया इनकार

बैठक खत्म होने के बाद सचिन पायलट ने कहा हमने अपनी ताकत के साथ चुनाव लड़ा भले परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का वोट कम नहीं हुआ है, आने वाले चुनाव की तैयारी हम अभी से कर रहे हैं. जनता ने कांग्रेस के मुद्दे को स्वीकार किया है. भाजपा के मुद्दे को जनता ने नकारा है…AICC द्वारा बनाई फैक्ट एंड फाइंडिंग कमिटी पार्टी को भविष्य में कैसे मजबूत कर सकते हैं, इस पर रिपोर्ट सौपेगी और  इसके बाद कार्रवाई होगी.

सचिन पायलट ने पार्टी के अंदर नेताओं के गुस्सा फूटने की बात से इनकार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कहीं भी आपसी गुटबाजी नहीं है. साथ ही संगठन में बदलाव के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कमेटी किसी को बनाने या किसी को बिगाड़ने नहीं आई है. बल्कि सुझाव लेने आई है. वहीं रायपुर पहुंचे कांग्रेस के फैक्ट एंड फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि हम सिर्फ बात करके हार का कारण पता लगाने आए हैं. इसके बाद हम आगे की तैयारी करेंगे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें