Chhattisgarh: खैरागढ़ में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 11 मजदूर हुए घायल

Chhattisgarh News: विस्तार न्यूज़ ने जानलेवा गड्डों से भरी खराब सड़कों और ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे वाहनों की दिन में खबर दिखाई थी, वहीं देर रात लगभग 11 बजे स्कार्पियो वाहन पर 11 लोग सवार थे, जो खैरागढ़ जिले से कार्य करके वापस अपने घर घोटिया जा रहे थे.
Chhattisgarh News

स्कार्पियो का हुआ एक्सीडेंट

– नितिन भांडेकर

Chhattisgarh News: विस्तार न्यूज़ ने जानलेवा गड्डों से भरी ख़राब सड़कों और ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे वाहनों की दिन में खबर दिखाई थी, वहीं देर रात लगभग 11 बजे स्कार्पियो वाहन पर 11 लोग सवार थे जो खैरागढ़ जिले से कार्य करके वापस अपने घर घोटिया जा रहे थे. तभी ग्राम पेण्ड्री तालाब के दो मीटर आगे सामने आ रही मालवाहक वाहन के कारण स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पर स्थित नीम के पेड़ से जा टकराई. प्रत्यक्ष दर्शीयों की माने तो वाहन चालक दुर्घटना के बाद से फरार हो गया.

अस्पताल में इलाज जारी

सभी 11 घायल लोगों को ईलाज के सिविल अस्पताल लाया गया है जहाँ पर सभी का ईलाज जारी है. हालांकि की एक दो को छोड़कर बाकि खतरे से बाहर है. अब देखना यह है की इस दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन नींद कब जागती है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें