Chhattisgarh: रायपुर में दो कारों में हुई भिड़ंत, हादसे में 2 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौके पर हुई मौत

Chhattisgarh News: आज सुबह रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में जिंदल मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सुबह 6 बजे दो कारों में आमने-सामने टक्‍कर हो गई. हादसे में कार सवार दो मेडिकल स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई.
Chhattisgarh News

दुर्घटना ग्रस्त कार

Chhattisgarh News: आज सुबह रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में जिंदल मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सुबह 6 बजे दो कारों में आमने-सामने टक्‍कर हो गई. हादसे में कार सवार दो मेडिकल स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सड़क दुर्घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्‍पताल रवाना किया गया. वहीं मंदिर हसौद एक्सीडेंट में घायल लोगों और मृतकों को रायपुर के मेकाहारा लाया गया है.

Chhattisgarh News
दो कारों में हुई भिड़ंत

 

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें