CG News: प्रदेश में ईधन समस्या को लेकर CM साय की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश

CG News: पश्चिम एशिया में बने हालात के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी कलेक्टरों-कमिश्नरों और आईजी के साथ मिलकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की.
Vishnu Deo Sai

Vishnu Deo Sai

CG News: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है. भारत में भी इस जंग की वजह से तेल-गैस की किलल्त हो गई है. हाल ही छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी कलेक्टरों-कमिश्नरों और आईजी के साथ मिलकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. पश्चिम एशिया में बने हालात के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है. राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की हैं.

इन मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

इस बैठक में राज्य में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस और उर्वरकों की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, गैस सिलेंडरों और उर्वरकों की कोई कमी नहीं है. आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है. इस बैठक में सीएम की तरफ अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया है कि आम जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी समय पर पहुंचाएं, ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके.

राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम किया गया स्थापित

इतना नहीं नहीं सरकार ने राज्य स्तर पर एक कंट्रोल रुम भी स्थापित किया गया है. जहां उपभोक्ता गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायत या जानकारी के लिए 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं. इस नंबर पर कॉल करने पर उपभोक्ता को सही और तथ्यात्मक जानकारी दी जाएगी. इस कंट्रोल रुम की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं

मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. बता दें कि कालाबाजारी को रोकने के लिए राज्यभर में चलाए गए अभियान के तहत 335 स्थानों पर छापेमारी की गई. इस दौरान टीम को 3841 सिलेंडर बरामद हुए साथ ही 97 एफआईआर दर्ज की गई. हालांकि अभी कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई हैं.

ये भी पढ़ें-CG News: 31 मार्च तक Tax नहीं दिया तो प्रॉपर्टी होगी सील, प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर रायपुर नगर निगम की सख्ती

ज़रूर पढ़ें