‘पाला बदलने वाले हैं कई कांग्रेस विधायक….’, सचिन पायलट के दौरे के बीच मंत्री राम विचार नेताम के बयान से बढ़ी हलचल
मंत्री रामविचार नेताम और सचिन पायलट
Ram Vichar Netam During Sachin Pilot Visit: आज छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक हो रही है. इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की इस बैठक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. बैठक को लेकर कृषि मंत्री राम विचार नेताम कांग्रेस पर निशाना साधा है.
पाला बदलने वाले हैं कई कांग्रेस विधायक – राम विचार नेताम
आज प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक हो रही है. जिसे लेकर मंत्री राम विचार नेताम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के चुनाव के जो रिजल्ट आने वाले हैं, उससे कांग्रेस पार्टी के विधायक पाला बदलने वाले हैं. इसलिए कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व आ रहा है.
दीपक बैज ने किया पलटवार
वहीं मंत्री रामविचार नेताम के बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास मोदी नामक वाशिंग मशीन है. बाकी राज्यों में एजेंसियां डरा-धमका रही है. बीजेपी में नेता उपेक्षित महसूस कर रहे है.
प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक
आज छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बैठक ले रहे हैं. सबसे पहले वे विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं और उनसे फीडबैक ले रहे हैं. बैठक में दीपक बैज और चरणदास महंत भी मौजूद हैं. इस बैठक में संगठन के कामकाज के साथ ही आगामी कार्य योजना पर चर्चा होगी. सरकार के सुशासन तिहार में सरकार को घेरने रणनीति बनाई जाएगी. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बैठक होगी.
इसके बाद ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी. बैठकों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा. दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक होगी, जबकि दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.