CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

CG News: दो आरोपियों अभिषेक कुमार सिंह और तिजऊ राम निर्मलकर को ACB-EOW ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड से जुड़े हैं. आरोपियों को 27 अप्रैल 2026 तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है.
CG News

रायपुर EOW ऑफिस (फाइल तस्वीर)

CG News: CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है. दो आरोपियों अभिषेक कुमार सिंह और तिजऊ राम निर्मलकर को ACB-EOW ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड से जुड़े हैं. आरोपियों को 27 अप्रैल 2026 तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है.

क्या है CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला?

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में साल 2019 से 2024 के बीच मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए ओवरटाइम भत्ते के नाम पर बड़े पैमाने पर भुगतान किया गया. जांच में सामने आया कि करीब 115 करोड़ रुपये की राशि ओवरटाइम के नाम पर जारी की गई. ये राशि कर्मचारियों के पास नहीं पहुंची. रकम अधिकारियों और अन्य लोगों में बांट दी गई थी.

इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब 29 सितंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय ने तीन व्यक्तियों के पास से 28 लाख रुपये बरामद किए थे. इस बारे में राज्य सरकार को जानकारी दी गई थी. इसके बाद EOW ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. नियम के अनुसार ये राशि शराब की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त भुगतान के रूप में मिलनी थी. एजेंसियों को बिल के जरिए भुगतान किया जाता था, ताकि कर्मचारियों को राशि वितरित की जा सके.

ये भी पढ़ें: CG News: गंगरेल में पहली बार दौड़ी वाटर एंबुलेंस, बीमार मजदूर का 20 मिनट में रेस्क्यू किया गया

अनबर ढेबर से पूछताछ हुई थी

व्यवसायी और रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में EOW ने कस्टोडियल रिमांड पर लिया था. ढेबर पर आरोप है कि इस घोटाले की बड़ी रकम उनके पास पहुंची है. पूछताछ के बाद उनके खिलाफ नया केस दर्ज किया गया था.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें