CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में “Lotte Choco Pie” हुई बैन, लैब जांच में सैंपल फेल, बिक्री पर लगी रोक

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोटे चोको पाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसके उत्पादन और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है. खाद्य उत्पाद के सैंपल की लैब जांच में इसे आमानक पाया गया, जिसके बाद विभाग ने यह कदम उठाया है.
Durg

लोट्टे चोको पाई

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोटे चोको पाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसके उत्पादन और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है. खाद्य उत्पाद के सैंपल की लैब जांच में इसे आमानक पाया गया, जिसके बाद विभाग ने यह कदम उठाया है.

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोटे चोको पाई का उत्पादन करने वाले निर्माताओं और इसे बेचने वाले विक्रेताओं को तत्काल प्रभाव से उत्पादन एवं बिक्री बंद करने के निर्देश दिए हैं. अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन जितेंद्र कुमार नेले ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. विभाग की कार्रवाई के बाद अब जिले में संबंधित उत्पाद के निर्माण और विक्रय पर रोक रहेगी.

कौन से बैच पर लगी रोक?

बता दें विभाग द्वारा जांच के दौरान ‘लोटे चोको पाई’ के 672 ग्राम वाले बैच नंबर NM10DC2 की चोकोपाई की बिक्री, भंडारण और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है. इसके अलावा भोपाल की ‘कैली लैब’ में जांच के दौरान इस उत्पाद में निर्धारित मात्रा से अधिक परिरक्षक (Preservatives) पाए गए हैं. जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इसे जनस्वास्थ्य के लिए “असुरक्षित” घोषित किया गया.

स्टॉक वापस लेने के निर्देश

आपको बता दें इस मामले में अभिहित अधिकारी जितेन्द्र कुमार नेले ने जिले के सभी थोक व खुदरा विक्रेताओं को इस बैच का स्टॉक तुरंत बाजार से वापस मंगाने (रिकॉल) के निर्देश दिए हैं. इतना ही नहीं इसमें आदेश का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Big Breaking: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को बड़ी जगह, रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को मिली जिम्मेदारी

ज़रूर पढ़ें