CG Board Result: मैकेनिक पिता की बेटी ने किया कमाल, दुर्ग की रिया साहू ने 12वीं की मेरिट में टॉप 4 में बनाई जगह

CG Board Result: रिया के पिता ऑटोमोबाइल्स की दुकान चलाते हैं और उनकी मां हाउसवाइफ है. रिया का एक छोटा भाई है दादा दादी है. रिया साहू ने बातचीत करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं मैं दसवीं में छत्तीसगढ़ में टॉप टेन में आई थी अब 12वीं में मैं टॉप 4 में आई हूं.
Riya Sahu tops in 12th exam

रिया साहू

CG Board Result: छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे कुछ ही घंटे पहले जारी कर दिए गए हैं. प्रदेश में इस साल भी अधिकांश छात्र पास हुए. इस वर्ष कक्षा 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 493 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं दुर्ग जिले की रहने वाली रिया साहू ने टॉप 10 की सूची में चौथा स्थान हासिल किया है.

रिया साहू ने किस स्कूल से पढ़ाई की हैं?

टॉप 10 में 12वीं बोर्ड में दुर्ग जिले की कुम्हारी में रहने वाली रिया साहू ने टॉप 4 में अपनी जगह बनाई है. रिया साहू कुम्हारी के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती हैं.

रिया साहू के माता-पिता क्या करते हैं?

रिया के पिता ऑटोमोबाइल्स की दुकान चलाते हैं और उनकी मां हाउस वाइफ है. रिया का एक छोटा भाई है, और परिवार में दादा-दादी हैं. रिया साहू ने बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, मैं दसवीं में छत्तीसगढ़ में टॉप टेन में आई थी, अब 12वीं में मैं टॉप 4 में आई हूं. मैं कोचिंग नहीं की. घर में ही रहकर पढ़ाई करती थी. माता-पिता और मेरे गुरु जी हमेशा मुझे पढ़ाई को लेकर मोटिवेट करते थे.

ये भी पढ़ें-कौन हैं संध्या नायक? जिन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 594 अंक, बनना चाहती हैं डिप्टी कमिश्नर

इंजीनियर बनने का सपना है

आगे रिया ने कहा, ‘मैं बड़ी होकर आईआईटी करना चाहती हूं, उसके बाद इंजीनियर बनना चाहती हूं.’ रिया की मां भी बहुत खुश है. वहीं रिया के पिता का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं मेरी बेटी ने दसवीं में भी टॉप किया था, अब 12वीं में भी टॉप किया है. मैं ऑटोमोबाइल्स की दुकान चलाता हूं और मैकेनिक हूं.

ज़रूर पढ़ें