Durg: शिक्षा मंत्री के घर का अतिथि शिक्षकों ने किया घेराव, सरगुजा-कांकेर समेत कई जिलों से पहुंचे शिक्षक, मंत्री ने कही ये बात

CG News: दुर्ग में रविवार को प्रांतीय अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया. गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करते हुए शिक्षकों ने स्थायीकरण, समान वेतन और अन्य सुविधाओं की मांग उठाई. इस प्रदर्शन में सरगुजा, कांकेर समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए.
CG News

शिक्षा मंत्री के घर का अतिथि शिक्षकों ने किया घेराव

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वे नियमित शिक्षकों की तरह कक्षा शिक्षण, आईसीटी प्रशिक्षण, निर्वाचन कार्य, एनएसएस, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और मूल्यांकन जैसे सभी कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो स्थायी दर्जा मिल रहा है और न ही समान वेतन। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बताया कि वे सत्र 2015-16 से लगातार सेवाएं दे रहे हैं. प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और शिक्षकों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।शिक्षकों ने हाल ही में सामने आई हटाए जाने की खबरों पर चिंता जताई.

अतिथि शिक्षकों को हटाने का कोई निर्णय नहींगजेंद्र यादव

इस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि ऐसी खबरें भ्रामक हैं और अतिथि शिक्षकों को हटाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।मंत्री ने आश्वासन दिया कि मानदेय पात्रता के आधार पर तय किया जाएगा और इस विषय पर कैबिनेट में चर्चा कर जल्द निर्णय लिया जाएगा. शिक्षकों ने संविलियन, ग्रीष्मकालीन मानदेय, समान वेतन और अवकाश की मांग रखी। साथ ही बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई.

ज़रूर पढ़ें