CG News: राजनांदगांव में खेलते-खेलते तीन बच्चे तालाब में गिरे, तीनों की हुई मौत

CG News: एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि बच्चों के शवों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तालाब से बाहर निकाल लिया गया है. शवों को डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित शवगृह में रखा गया है
Rajnandgaon three students died drown in a pond dongargarh

राजनांदगांव: तालाब में डूबने से तीन छात्रों की हुई मौत

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बुधवार (15 जुलाई) को एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई. बोर तालाब के आश्रित ग्राम गांधीनगर के निवासी तीन स्कूली छात्रों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

‘खेलते-खेलते बच्चे तालाब में गिरे’

जानकारी के मुताबिक बच्चों को हर दिन स्कूल से घर तक लाने और ले जाने का काम शिक्षक करते हैं. शिक्षकों की हड़ताल के चलते बुधवार को शिक्षक द्वारा लाना ले जाना नहीं किया गया. एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर का इस मामले में कहना है कि बच्चे खेलते खेलते तालाब तक गए और तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई.

कल किया जाएगा पोस्टमार्टम

एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि बच्चों के शवों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तालाब से बाहर निकाल लिया गया है. शवों को डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित शवगृह में रखा गया है. तीनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार (16 जुलाई) को किया जाएगा.

मृतक बच्चों के नाम

  1. मृतक सार्थक कोकोटे (5 साल), पिता कमलेश कोकोटे
  2. कृष मण्डावी (8 साल), पिता राकेश मण्डावी
  3. दानेश मण्डावी (6 साल), पिता राकेश मण्डावी

ये भी पढ़ें: बेमेतरा में खुलेगी छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 10 हेक्टेयर में होगी तैयार, 200 कैदियों को रखा जा सकेगा

ज़रूर पढ़ें