Gariaband: भरे मंच से मंत्री दयाल दास बघेल ने वन विभाग के SDO को लगाई फटकार, जानें पूरा मामला
मंत्री दयाल दास बघेल ने वन विभाग के SDO को लगाई फटकार
पुरुषोत्तम पात्र (गरियाबंद)
Gariaband: गरियाबंद में फिर सुशासन तिहार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. जहां मंत्री दयाल दास बघेल ने SDO को लगाई फटकार लगाई है. जहां पोखरा में लगे सुशासन तिहार में मंच में SDO ने सांसद रूप कुमारी चौधरी का नाम छोड़कर सीधा लिया विधायक रोहित साहू का नाम लिया. गलती से SDO विकास चंद्रकार की जबान फिसल गई. वहीं मंत्री के फटकार के बाद SDO ने माफी भी मांग ली.
बच्चों के नाश्ता परोसने का मामला आया था सामने
इसके पहले मंत्री दयाल दास बघेल की मौजूदगी में फिंगेश्वर के पोखरा ब्लॉक में होने वाले इस आयोजन में आगंतुकों को 4-5 नाबालिग नाश्ता और शरबत परोसते नजर आए. सभी को 150 से 200 रुपए की मजदूरी दर पर काम पर रखा गया था. बच्चों के गले में बकायदा सुशासन तिहार का लगा बैच बताता है कि सब कुछ यहां प्रबंधन करने वाले के देख रेख में चल रहा था, लेकिन जैसे ही बार बार बच्चों पर मीडिया का कैमरा घुमा तो उन्हें धीरे से आयोजन स्थल से रवाना कर दिया गया. मंत्री की मौजूदगी में सुशासन तिहार में उड़ाई गई. नियम की धज्जियां न केवल लापरवाही उजागर कर रहा बल्कि संवेदनहीनता का भी सबूत दे दिया.
मामले में शिविर में मौजूद श्रम अधिकारी जयंती बसंल से जब सवाल पूछा गया तो पहले तो वे इसे गलती मानती है. पर बाद में कहा कि अगर किसी कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े परिवार के बच्चे है तो काम करने में कोई गलती नहीं बताया. कहा कि उम्र और परिस्थिति की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे.
ये भी पढ़ें- पति, पत्नी और वो…मरने से पहले दाबेली वाले ने जताई थी हत्या की आशंका, पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर लगाया था आरोप
बता दें कि 1 मई से “सुशासन तिहार 2026” की शुरुआत हो गई है. 10 जून तक चलने वाला यह अभियान पूरे प्रदेश में प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने का प्रयास है, जहां लोगों की समस्याएं सुनी ही नहीं जाएंगी, बल्कि मौके पर ही समाधान देने की व्यवस्था भी की गई है. इस अभियान में है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से लेकर कलेक्टर तक पूरा प्रशासन मैदान में उतरा है. होम विजिट और समाधान शिविरों के जरिए मौके पर ही फाइल तैयार होगी और वहीं तुरंत निपटारा भी किया जा रहा है.