पति, पत्नी और वो…मरने से पहले दाबेली वाले ने जताई थी हत्या की आशंका, पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर लगाया था आरोप

Ambikapur: अंबिकापुर की मिशन चौक स्थित दाबेली सेंटर संचालित करने वाले अमन ओझा की संदिग्ध हालत में झारखंड में मौत हो गई है. संदीप ओझा की लाश झारखंड के रंका थाना इलाके में मिली है. उसने कुछ दिन पहले ही अपनी पत्नी को एक मुस्लिम युवक के द्वारा भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया था.
Ambikapur News

Ambikapur: अंबिकापुर की मिशन चौक स्थित दाबेली सेंटर संचालित करने वाले अमन ओझा की संदिग्ध हालत में झारखंड में मौत हो गई है. संदीप ओझा की लाश झारखंड के रंका थाना इलाके में मिली है. उसने कुछ दिन पहले ही अपनी पत्नी को एक मुस्लिम युवक के द्वारा भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया था और वीडियो में बताया था कि उसकी हत्या की जा सकती है, उसे हत्या करने की धमकी मिल रही है.

दाबेली वाले ने जताई थी हत्या की आशंका

इतना ही नहीं उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी की थी और अपनी पत्नी को वापस दिलाने और सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन इसी बीच छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा से लगे रंका थाना क्षेत्र में उसकी लाश मिलने के बाद अब सनसनी फैल गई है. परिवार के लोग इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि अमन ओझा की हत्या की गई है और इस वारदात के पीछे उसकी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड का हाथ हो सकता है. दूसरी तरफ झारखंड पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर ऐसा लग रहा है कि सड़क हादसे में मौत हुई है, हालांकि पुलिस उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इस पूरे घटना के बाद सरगुजा पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है लेकिन सरगुजा पुलिस इस पूरे मामले में किसी प्रकार का बयान देने से बच रही है.

पुलिस ने पहले नहीं की कार्रवाई

अमन ओझा मूल रूप से बिहार राज्य के पटना इलाके का रहने वाला था, उसके पिता यहां आकर रह रहे थे. अमन ओझा की शादी 2021 में अंबिकापुर से लगे एक गांव में रहने वाली आंचल नामक युवती से हुई थी, दोनों की चार साल की एक बच्ची भी है. अमन और आंचल एक साथ खुशी-खुशी रह रहे थे लेकिन इसी बीच दोनों में अचानक विवाद होने लगा. अमन के आरोप के मुताबिक मुस्लिम युवक की एंट्री हुई और वह उसकी पत्नी का माइंड वास कर उसे अपने साथ ले गया. उसकी पत्नी फिलहाल 6 महीने से उसके साथ नहीं है, उसने अपनी पत्नी को वापस दिलाने और न्याय की गुहार लगाते हुए अलग-अलग तीन वीडियो बनाया था, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था. इसके अलावा उसने हिंदू संगठन के पदाधिकारी से भी सहयोग की मांग की थी. सरगुजा पुलिस के नाम आवेदन भी दिया था जिसमें उसने साफ तौर पर बताया था कि उसे मोबाइल में फोन कर करने की धमकी दी जा रही है लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि सरगुजा पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं लिया और अब अमन इस दुनिया में नहीं है.

पत्नी ने साथ जाने से किया इंकार

सरगुजा पुलिस के अधिकारियों ने ऑफ कैमरा बताया कि अमन के आवेदन मिलने के बाद उसकी पत्नी के पास भेजी गई थी लेकिन उसकी पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया था. उसका कहना था कि वह बहुत अधिक मात्रा में शराब का सेवन करता है. इसलिए वह अलग रह रही है. लेकिन परिवार के लोग साफ तौर पर कह रहे हैं कि उसकी पत्नी की साजिश का शिकार अमन हुआ है और इस पूरे मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करते हुए जांच करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Bijapur: बीजापुर में मिला नक्सलियों का बंकर, पुलिस ने हथियारों और मशीनों का जखीरा किया बरामद

झारखंड के रंका में मिला लाश

बताया जा रहा है कि पत्नी के चले जाने के बाद अमन अत्यधिक मात्रा में नशा का सेवन करने लगा था और इस दौरान उसकी कई लोगों से विवाद भी हुआ था. वह 9 मई शनिवार को अंबिकापुर के एक व्यक्ति बुलेट बाइक में बिना बताए लेकर निकल गया था, इसके बाद रामानुजगंज में उस बाइक को उससे वापस लिया गया था. फिर उसका पता नहीं चल रहा था, रविवार यानि 10 मई को उसकी लाश रंका क्षेत्र में मिली उसके सिर चेहरे और पैर में चोट के निशान पाए गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही किराए के मकान से अमन के परिवार वाले झारखंड के लिए रवाना हो गए और आज 11 मई को उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है. उसका अंतिम संस्कार उसके ग्रह ग्राम क्षेत्र बिहार पटना में होगा.

ज़रूर पढ़ें