Chhattisgarh की महिलाओं को 25 हजार देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए CM विष्णुदेव साय सरकार ने नई पहल की है. राज्य में 'महतारी शक्ति ऋण योजना' लॉन्च की गई है. इसे वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने लॉन्च किया है.
Chhattisgarh News

मंत्री ओपी चौधरी ने लॉन्च की नई योजना

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए CM विष्णुदेव साय सरकार ने नई पहल की है. राज्य में ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ लॉन्च की गई है. इसे वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने लॉन्च किया है. इस योजना के तहत महिलाओं को 25 हजार रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी और औपचारिकता के उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना का मकसद महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाना है.

महतारी शक्ति ऋण योजना महिलाओं को मिलेगा लोन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी शक्ति ऋण योजना का अपने निवास कार्यालय से लॉन्चिग की है. इस अवसर पर राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी उपस्थित थे. इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह योजना माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन अरोरा ने बताया कि जिन महिलाओं का ग्रामीण बैंक में महतारी वंदन योजना की राशि जमा होती है, उन्हें स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का लोन बिना किसी औपचारिकता के उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh के इन 3 तीन एयरपोर्ट को मिली 23.64 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बढ़ेगी फ्लाइट की संख्या

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने शुरू की गई योजना

राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से शुरू की गई महतारी शक्ति ऋण योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. इस योजना से महिलाओं को न केवल वित्तीय मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के लिए सहायक होगी.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें