CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 इंस्पेक्टर और 3 सब-इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Raipur Police transfer
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षकों) समेत 3 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है.
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है. यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे.
7 इंस्पेक्टर और 3 सब-इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर
जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव में पदस्थ निरीक्षक लक्ष्मण भगत को जशपुर भेजा गया है. वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पदस्थ निरीक्षक सतीश कुमार साहू का तबादला बिलासपुर किया गया है. इसी तरह सूरजपुर के निरीक्षक नसीमुद्दीन खान को बलौदाबाजार-भाटापारा, जबकि बलरामपुर-रामानुजगंज के निरीक्षक अजय कुमार साहू को बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है.
