Breaking News: CGPSC-2025 : दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार स्थगित
रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न विभागों के पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. आयोग ने 16 सितंबर को इसकी सूचना जारी की है.
आयोग के अनुसार राज्य सेवा परीक्षा-2025 के माध्यम से विभिन्न 20 विभागों के विज्ञापित कुल 265 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाना निर्धारित था. अब अपरिहार्य कारणों के चलते पूर्व में जारी यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है.
आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार के लिए नई तारीखों की सूचना अलग से जारी की जाएगी. अभ्यर्थी नई तिथियों और कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पीएससी डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन देखते रहें.
यह सूचना आयोग के विज्ञापन क्रमांक 06/2025/परीक्षा तथा बाद में जारी संशोधन पत्रों के संदर्भ में जारी की गई है.