गुड न्यूज़ या मायूसी? डॉक्टरों की हड़ताल बीच स्टाइपेंड को लेकर आज हो सकता है बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है.
junior doctor strike

फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों की मांगों को लेकर हड़ताल आखिर कब खत्म होगी ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इन डॉक्टरों ने के लिए आज दिन काफी महत्वपूर्ण हो सकता है. ऐसा इसलिए क्यों स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का इस सबंध में एक बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इससे पहले भी इंटर्न डॉक्टरों के साथ मुलाकात कर उनकी मांगों को लेकर मिल चुके हैं.

स्टापेंड को लेकर बड़ा फैसला

हाल ही इस मामले को लेकर उन्होंने बयान देते हुए कहा कि आज स्टापेंड को लेकर बड़ा फैसला आ सकता है. बैठक के बाद भी सबकुछ सब कुछ साफ हो जाएगा. इस बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का फैसला आ सकता है. वहीं इंडर्न डॉक्टरों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं.

अनिश्चितकालीन हड़ताल

छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात और सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7 दिनों के लिए टाल दिया है. फिलहाल डॉक्टर केवल काली पट्टी बांधकर और रैलियां निकालकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में इंटर्न डॉक्टर्स और जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि स्टाइपेंड व वेतन में तत्काल संशोधन और सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए. उनका तर्क है कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में स्टाइपेंड कम हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि वे लगातार अपनी मांगें सरकार के सामने रखते रहे हैं. उनका उद्देश्य अपनी मांगों का समाधान कराना है, लेकिन आश्वासन के बाद भी आदेश जारी नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है.

ये खबर जरूर पढ़ेंः Bastar Schools: मूसलाधार बारिश के चलते बस्तर के सभी स्कूलों में आज छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

ज़रूर पढ़ें