CG News: रायपुर में जुड़वा लूट, 36 घंटे बाद भी नहीं पकड़ाए आरोपी, दो लोगों से मोबाइल-नकदी की हुई थी लूट
रायपुर में जुड़वा लूट
CG News: राजधानी रायपुर में झपटमारी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं, तेलीबांधा और टिकरापारा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं. एक मामले में ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने सवारी को सुनसान इलाके में धक्का देकर मोबाइल और बैग लूट लिया, जबकि दूसरे मामले में मजदूरी करने गए युवक के हाथ से मोबाइल और नकदी झपटकर बदमाश फरार हो गए.
युवक से देर रात मोबाइल समेत कई सामानों की लूट
तेलीबांधा थाना में दर्ज FIR के अनुसार सक्ती जिले के ग्राम तुषार निवासी नंदकुमार कुर्रे रायपुर में एमए की पढ़ाई के साथ कंप्यूटर सेल सर्विस का काम करते हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से मौदहापारा जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठे थे. रास्ते में एक अन्य सवारी को सिटी सेंटर माल के पास उतारने के बाद चालक उन्हें लेकर एक्सप्रेस-वे की ओर निकल गया. पुराने मारुति शोरूम के पीछे नर्सरी के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा चालक ने वाहन की रफ्तार धीमी कर दी इसी दौरान बगल में बैठा युवक उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया. गिरते ही मोबाइल सड़क पर गिर गया, जिसे उठाने के दौरान बदमाश ने झपटकर मोबाइल छीन लिया और ई-रिक्शा में बैठकर फरार हो गया.
पीड़ित का कालेज बैग भी ई-रिक्शा में ही रह गया, जिसमें एक अन्य मोबाइल फोन, ईयरफोन, कपड़े, बेल्ट, स्कार्फ, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक एटीएम कार्ड, 750 रुपये नकद और चांदी की अंगूठी रखी थी, कुल करीब 25 हजार रुपये का सामान लूट लिया गया. पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
संतोषी नगर निवासी के साथ भी हुआ लूट
वहीं टिकरापारा थाना क्षेत्र में संतोषी नगर निवासी मजदूर अम्बिका प्रसाद केशरवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई की रात वह देवपुरी स्थित पूजा कुर्सी फैक्ट्री के सामने काम करने गया था इसी दौरान उमेश वैष्णव अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा और उसके हाथ में रखा मोबाइल झपटकर फरार हो गया मोबाइल के कवर में 1700 रुपये नकद भी रखे थे. इसके अलावा थाना राजेन्द्र नगर थाना इलाके के प्रियदर्शनीय नगर आयशा मस्जिद के पास दुर्ग निवासी संजू निहाल और बीच-बचाव कराने पहुंचे करन यादव को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. पुछताछ करने पर बताया कि जय जाल और प्रदीप मंडावी ने पुरानी विवाद के चलते अपने पास रखे चाकू से एवं प्रदीप मंडावी ने हाथ मुक्का मारपीट कर फरार हो गये.
ये भी पढ़ें- ‘मंत्री अपनी दुकानदारी बंद करें, मैं सब जानता हूं कि कौन क्या कर रहा है…’, चरण दास महंत का सरकार पर हमला
वही टिकरापारा थाना इलाके के संतोषी नगर में शेख वारिश को श्रीराम मैदान सुलभ के पास घेरकर चाकू मार दिया. FIR के मुताबिक घायल शेख वारिस और मधुसुदन ताजनगर इलाके से पैदल आ रहे थे कि संतोषी नगर श्रीराम मैदान सुलभ के पास पहुचे थे उसी समय चंदन ठाकुर, रमजान एवं भोला नाम के लडके पुराने वाद विवाद की बात को लेकर तीनो शेख वारिश को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने साथ लाये चाकू से कई वार कर फरार हो गये. फिलहाल तीनो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.