‘रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई…’, भूपेश बघेल के बयान पर सांसद संतोष पांडे का पलटवार
सांसद संतोष पांडेय और पूर्व CM भूपेश बघेल
CG News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के बाद प्रदेश में सियासत शुरु हो गई है. उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को देख लेंगे. इस पर बीजेपी सांसद संतोष पांडे ने तीखा पलटवार किया है.
भूपेश बघेल के बयान पर सांसद संतोष पांडे का पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की अकड़ अभी भी नहीं गई है. संतोष पांडे ने तंज कसते हुए कहा कि रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई. सांसद ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में रहे IAS अधिकारी आज जेल में हैं, बावजूद इसके उनके तेवर में कोई बदलाव नहीं आया है.
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी को लेकर भी सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने “प्री-प्लान्ड नाटक” किया और उन्हें अपनी मां की याद नहीं आई. संतोष पांडे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को देश की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यूरोपीय संस्कृति में पले-बढ़े हैं, जबकि भारत में नारियों की पूजा की जाती है. सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी विचारधारा को भूल चुकी है.
तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमला
तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों पर भी संतोष पांडे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश में शासन किया, लेकिन अब उसे देश और तिरंगे से कोई मतलब नहीं है. सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता देश की बजाय राहुल गांधी और सोनिया गांधी की परिक्रमा करने में लगे हुए हैं.
ये भी पढ़ें- Kawardha: जादू-टोने के शक में बैगा आदिवासी की हत्या, फिर फांसी पर लटकाया शव, ससुर-दामाद गिरफ्तार