Raipur: सुअर लेकर अचानक बस्ती में घुसे बजरंग दल के कार्यकर्ता, रायपुर के इस इलाके मचा बवाल, जानें पूरा मामला
सुअर लेकर अचानक बस्ती में घुसे बजरंग दल के कार्यकर्ता
CG News: राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी में बवाल खड़ा हो गया है. यहां एक हिंदू महिला के साथ हुई मारपीट और बदसलूकी की घटना का विरोध करने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए. विरोध जताने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता अनोखे ढंग से सुअर लेकर सीधे बस्ती के भीतर घुस गए, जिससे पूरी कॉलोनी में तनाव का माहौल हो गया.
हिंदू महिला के साथ हुई मारपीट
पुलिस के अनुसार ब्लॉक नंबर-18 निवासी परमिला सेन ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उनके घर की बालकनी में पूजा के लिए तुलसी का गमला रखा हुआ है. रविवार रात करीब 8:30 बजे पड़ोस में रहने वाली फिरदोस बेगम के बच्चे तुलसी के गमले के पास रील बना रहे थे.
बच्चे गमले को पकड़कर हिला रहे थे, जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया. परमिला सेन ने बच्चों को ऐसा करने से मना करते हुए तुलसी के पौधे का सम्मान करने की समझाइश दी. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. वहीं महिला के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट की गई थी.
सुअर लेकर अचानक बस्ती में घुसे बजरंग दल के कार्यकर्ता
जिससे नाराज होकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हाथों में सुअर थामे हुए बस्ती में दाखिल हुए और जमकर नारेबाजी की. इस तरह सुअर लेकर बस्ती के भीतर प्रदर्शन किए जाने की खबर मिलते ही इलाके में भारी गहमागहमी और तनाव का माहौल बन गया.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में साढ़े 3 लाख बच्चों ने बीच में छोड़ी पढ़ाई, अब फिर उन्हें पढ़ाने की मुहिम चलाएगी सरकार
इलाके में पुलिस तैनात
बस्ती में मचे इस भारी बवाल की सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस तुरंत भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाने और शांत कराना शुरु किया. फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे इलाके में तैनात है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सक