CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री में देरी! अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

IMD Issues Heavy Rain Warning: छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है. जून का आधा महीना गुजरने के बावजूद प्रदेश के मध्य हिस्सों में बारिश की रफ्तार सुस्त है और गर्मी का असर अभी भी बरकरार है.
cg weather forecast today

छत्तीसगढ़ का मौसम

IMD Issues Heavy Rain Warning: छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है. जून का आधा महीना गुजरने के बावजूद प्रदेश के मध्य हिस्सों में बारिश की रफ्तार सुस्त है और गर्मी का असर अभी भी बरकरार है. राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में लोग उमस और बढ़ते तापमान से बेहाल हैं, वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अलगे 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है.

खबर में अपडेट जारी है….

ज़रूर पढ़ें