CG OT Technician Recruitment: छत्तीसगढ़ में ओटी टेक्निशियन के पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख तक भरे जाएंगे फॉर्म

CG OT Technician Recruitment: ओटी टेक्नीशियन की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2026 को ही शुरू हो चुकी है. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 3 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक है. आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 4 से 6 जुलाई 2026 तक सुधार कराया जा सकता है.
chhattisgarh OT Technician Recruitment form last date fees and exam date

छत्तीसगढ़ में ओटी टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती

CG OT Technician Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) ओटी टेक्नीशियन के 15 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. अभ्यर्थियों का चयन सीधी भर्ती के आधार पर किया जाएगा.

इस तारीख तक भरे जाएंगे आवेदन

  • ओटी टेक्नीशियन की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2026 को ही शुरू हो चुकी है.
  • फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 3 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक है.
  • आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 4 से 6 जुलाई 2026 तक सुधार कराया जा सकता है.
  • पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी.
  • भर्ती बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए की जा रही है.

पेपर कब आयोजित किया जाएगा?

  • ओटी टेक्नीशियन के 15 पदों के लिए लिखित परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी.
  • एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा.
  • भर्ती परीक्षा रायपुर केंद्र पर ही आयोजित की जाएगी.
  • प्रवेश पत्र 24 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे.

क्या योग्यता होनी चाहिए?

  • इस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है.
  • 12 कक्षा की पढ़ाई जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन शास्त्र से पूरी होनी चाहिए.
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से ओटी / टेक्नीशियन एनेस्थेसिया टेक्नीशियन पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण होना चाहिए.
  • इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल कॉन्सिल से पंजीयन होना अनिवार्य है.
  • न्यूनतम 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: रायपुर में 193 करोड़ की लागत से बन रहा ‘PM एकता मॉल’, एक छत के नीचे मिलेंगे भारत के शानदार आर्ट और लोकल प्रोडक्ट

कितने रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा?

  • सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए फॉर्म फीस 200 रुपये रहेगी.
  • अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें