देश के स्वच्छ शहरों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, MP के 9 तो छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को मिला अवॉर्ड

Cleanest Cities Awards: छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का स्वच्छता के क्षेत्र में डंका बजा है. रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ. डिप्टी सीएम अरुण साव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और तोखन साहू कार्यक्रम में शामिल हुए और छत्तीसगढ़ की तरफ से अवॉर्ड प्राप्त किया.
The President presented the award.

राष्ट्रपति ने दिया अवार्ड

Cleanest Cities in India: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन काफी खास रहा है. वो इसलिए क्योंकि, देश के स्वच्छ शहरों को आज राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया. मध्य प्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया. वहीं स्वच्छता में छत्तीसगढ़ ने भी अपना डंका बजाया है, आज तीन शहरों को राष्ट्रीय सम्मान मिला.नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 4 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें देश के सबसे स्वच्छ शहरों को राष्‍ट्रपति ने अवॉर्ड से नवाजा.

छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को मिला अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का स्वच्छता के क्षेत्र में डंका बजा है. रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया. राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य के 3 शहरों को सम्मानित किया है.

मध्य प्रदेश के इन जिलों को अवॉर्ड

वहीं, मध्य प्रदेश ने भी स्वच्छता की रेस में अच्छी बढ़त हासिल की है. मध्य प्रदेश से बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन शहर को अवॉर्ड मिला है. शाम 4 बजे से आयोजित कार्यक्रम में एमपी के इन जिलों को अवॉर्ड दिया गया. वहीं, नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लिया. हालांकि, 7 साल से मेहनत करता आ रहा भोपाल इस बार रेस में पीछे छूट गया.

भोपाल को नहीं मिला अवॉर्ड

झीलों की नगरी भोपाल इस बार रेस से बाहर हो गया. आदमपुर की खंती का लिगेसी वेस्ट खत्म न होने के चलते भोपाल रैंकिंग से बाहर हो गया और 7 साल की मेहनत पर पानी फिर गया. जानकारी के अनुसार, सर्वेक्षण की नई गाइडलाइन के तहत जिन शहरों का लिगेसी वेस्ट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ, उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया.भोपाल भी इसी वजह से बाहर हो गया.

ज़रूर पढ़ें