चक्रवात अकवान से छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड के बीच होगी झमाझम बारिश, 10 जिलों में येलो अलर्ट

Akwan Cyclone Chhattisgarh: यह तूफान कितना खतरनाक होने वाला है इसका अंदाजा अलग-अलग राज्य में प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों से लगाया जा सकता है. आंध्र प्रदेश के किनारे पर इसके बेहद ताकतवर रूप में पहुंचने की आशंका है . खतरे को देखते हुए आंध्र में आपदा प्रबंधन की टीमें मोर्चे पर लगा दी गई हैं
cyclone akwan rainfall alert chhattisgarh

बारिश (स्त्रोत - ANI)

Akwan Cyclone Chhattisgarh: अर्नब और मुरासु के बाद चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. खासकर बस्तर संभाग में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. तट से टकराने के बाद इसका असर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाकों पर पड़ेगा.

तेज हवाएं चल सकती हैं

तूफान के प्रभाव से प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं के साथ कई जगहों पर झमाझम बारिश भी हो सकती है. जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर शामिल हैं. इसके अलावा नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भी बारिश के आसार हैं. बस्तर संभाग के इन जिलों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है. तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.

ऐसा रहेगा राजधानी रायपुर का मौसम

वहीं, राजधानी रायपुर में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है. रायपुर में बारिश की संभावना कम है, लेकिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. तापमान में भी हल्की गिरावट आ सकती है.प्रशासन ने भी अलर्ट को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं. बस्तर संभाग के जिलों में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

कितना खतरनाक है तूफान अकवान

यह तूफान कितना खतरनाक होने वाला है इसका अंदाजा अलग-अलग राज्य में प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों से लगाया जा सकता है. आंध्र प्रदेश के किनारे पर इसके बेहद ताकतवर रूप में पहुंचने की आशंका है. जहां हवाओं की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है और भारी बरसात जनजीवन अस्त-व्यस्त कर सकती है. खतरे को देखते हुए आंध्र में आपदा प्रबंधन की टीमें मोर्चे पर लगा दी गई हैं और ओडिशा में दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने की योजना बनाई जा रही है. वहीं तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी समेत दक्षिण के दूसरे राज्यों में भी इसका प्रभाव नजर आने लगा है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें