CG News: पेपर लीक के बाद IGKV में बदली परीक्षा व्यवस्था, आज से दोबारा शुरू होंगी परीक्षाएं
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
CG News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सामने आए पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. रद्द की गई तीन विषयों की परीक्षाएं सोमवार, 7 सितंबर यानी आज से फिर शुरू होंगी. इसके बाद 8 और 9 सितंबर को भी संबंधित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. पेपर लीक की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है.
प्रश्नपत्र भेजने का तरीका बदला
अब निजी कॉलेजों को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र के पैकेट भेजने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है. नई प्रणाली के तहत परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले संबंधित कॉलेज के अधिकृत ई-मेल पर प्रश्नपत्र भेजा जाएगा. यह ई-मेल पासवर्ड से सुरक्षित रहेगा और उसका पासवर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले उपलब्ध कराया जाएगा.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…