CG News: गरियाबंद में शिक्षकों का अजब कारनामा, बिना परमिशन पिकनिक पर गए, स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित

Teachers' Picnic Without Permission: कौंदकेरा संकुल क्षेत्र के 8 से अधिक स्कूलों के 10 से ज्यादा शिक्षक कथित तौर पर बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के टूर पर निकल गए. शिक्षकों की मौज-मस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है.
gariaband

बिना अनुमति टूर पर निकले शिक्षक

Gariaband Teachers Picnic Controversy: शिक्षकों में स्कूल के हजारों बच्चों की जिम्मेदारी रहती है. पर अगर वही जिम्मेदार शिक्षक अपने काम से हाथ साफ कर लें तो! जी हां, ऐसा ही कुछ मामला आया है छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से जहां शिक्षकों का अजब गजब कारनामा देखने को मिला है. यहां के 10 से ज्यादा शिक्षक कथित तौर पर बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के टूर पर निकल गए. इससे कई बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा.

बिना अनुमति टूर पर निकले शिक्षक

पूरा मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड का बताया जा रहा है. जहां, शिक्षा व्यवस्था की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां कौंदकेरा संकुल क्षेत्र के 8 से अधिक स्कूलों के 10 से ज्यादा शिक्षक कथित तौर पर बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के टूर पर निकल गए. शिक्षकों की मौज-मस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है.

शिक्षक 16 तारीख से स्कूलों से नदारद

बताया जा रहा है कि शिक्षक 16 तारीख से स्कूलों से नदारद हैं. नतीजा यह है कि कई स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कहीं अतिथि तो कहीं व्यवस्था में लगाए गए शिक्षकों के भरोसे स्कूलों का संचालन किया जा रहा है. खुद संकुल प्रभारी ने भी शिक्षकों के बिना अनुमति टूर पर जाने की पुष्टि की है. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में जांच और नोटिस जारी करने की बात कही है.

ये शिक्षक पिकनिक में गए

प्राथमिक शाला सेमराडीह के शिक्षक रेखा साहू और मगन मतावले शामिल हैं. वहीं प्राथमिक शाला टेडाहीपारा कौंदकेरा में संकुल समन्वयक नरेश साहू और प्रधान पाठिका अंतश्वरी निराला की अनुपस्थिति थी,प्राथमिक शाला कौंदकेरा सतनामीपारा की प्रधान पाठिका भगवंती मंडल और शिक्षक बिमलेश निषाद भी छुट्टी पर बताए जा रहे हैं. रविनगर मिडिल स्कूल, बालक मिडिल स्कूल और प्राथमिक एवं कन्या मिडिल स्कूल से भी शिक्षकों की अनुपस्थिति की जानकारी सामने आई है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें