Raipur Bull Attack: सांड के हमले से बुजुर्ग और बच्चा हवा में उड़े, कांग्रेस नेत्री अस्पताल में भर्ती

Raipur Bull Attack: पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने फेसबुक पर पोस्ट कर भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल पर सवाल उठाए हैं और कहा कि क्षेत्र की स्थिति चिंताजनक है.
raipur

रायपुर

Raipur Bull Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. रायपुर में एक सांड ने आतंक मचा रखा है. रायपुर में सांड ने सड़क पर चल रहे 15 लोगों पर हमला कर दिया है. घायलों में कांग्रेस नेत्री कल्पना पटेल भी शामिल हैं. जिन्हें बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सांड के हमले में बुजुर्ग और बच्चा घायल

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सांड एक बुजुर्ग पर हमला करता दिख रहा है. बताया जा रहा है कि देवनारायण शर्मा अपने एक साल के पोते को गोद में लेकर घर के बाहर खड़े थे, तभी सांड ने पीछे से उन पर हमला कर दिया. हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक सांड ने कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर में लोगों को अपना निशाना बनाया.सांड ने सड़क पर चल रहे 15 लोगों पर हमला कर दिया है. घायलों में कांग्रेस नेत्री कल्पना पटेल भी शामिल हैं.

Mahtari Vandan October Kist: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की राशि! छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

रेबीज की वजह से हुआ आक्रामक?

गौ सेवकों के अनुसार इस सांड को करीब दो महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसके कारण उसे रेबीज होने की आशंका है और इसी वजह से वह इतना आक्रामक हो गया.हंगामे की सूचना पर नगर निगम जोन-5 की टीम काउ कैचर लेकर पहुंची, लेकिन पूरे दिन की मशक्कत के बाद भी सांड काबू में नहीं आया.

वन विभाग की टीम को बुलाया गया

आखिर में वन विभाग की टीम को बुलाया गया, जिसने ट्रैंक्विलाइजर डार्ट मारकर उसे बेहोश किया और पकड़ा.वहीं इस घटना को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने फेसबुक पर पोस्ट कर भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल पर सवाल उठाए हैं और कहा कि क्षेत्र की स्थिति चिंताजनक है.

ज़रूर पढ़ें